शिक्षक हित की आवाज उठाने तत्पर है संयुक्त शिक्षक संघ,मुंगेली और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के नए अध्यक्ष नियुक्त

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर।मुंगेली और गौरेला पेंड्रा मरवाही में सँयुक्त शिक्षक संघ ने जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। जानकारी देते हुए संघ के  प्रदेशाध्यक्ष केदार जैन बताया कि  सँयुक्त शिक्षक संघ के लिए प्रदेश में सभी शिक्षक एक समान है। वर्ग तीन का सहायक शिक्षक अभी आर्थिक मोर्चे पर कमजोर है। इस वर्ग के हक की लड़ाई के लिए संग में मोर्चा संभाल रखा है। इसी कड़ी में  प्रदेश के महत्वपूर्ण जिलों में वर्ग तीन के सहायक  शिक्षको को नेतृत्व बढ़ाया जा रहा है । शिक्षको के हितों को मजबूती देने के लिए  प्रांतीय पदाधिकारियों से सलाह मशवरा के बाद मुंगेली जिले से  सहायक शिक्षक मोहन लहरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया, एवं सहायक शिक्षक मोहम्मद तबरेज खान को गौरेला पेंड्रा मरवाही का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षो को शिक्षक हित के साथ संघ हित मे कार्य करने को कहा गया हैं।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुडने के लिए यहा क्लिक कीजिये

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

सँयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष केदार जैन,प्रदेश सचिव रूपांनंद पटेल उपप्रांताध्यक्ष गिरजाशंकर शुक्ला एवं बिलासपुर संभाग अध्यक्ष मुकुन्द उपाध्याय ने बताया कि सँयुक्त शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ लगातार शिक्षक हित मे विभिन्न मुद्दों को आगे बढ़ाते एवम आवाज उठाते हुये तेजी से कार्य कर रही है जिससे प्रदेश में सयुंक्त शिक्षाकर्मी संघ में शिक्षक जुड़ते जा रहे हैं इसी तारतम्य में संघ का विस्तार भी जारी रखते हुये अच्छे एवम सक्रिय लोगो को संघ की जवाबदारी भी दी जा रही है। सँयुक्त शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ परिवार की  तरफ से  नव नियुक्त अध्यक्षों को  बहुत बहुत हार्दिक बधाई दी गई हैं।

close