शिक्षाकर्मियों की मांगों पर होगी पॉइंट टू पॉइंट चर्चा,संयुक्त शिक्षा कर्मी संघ को CM सहित शिक्षा मंत्री और सचिव से मिलाएंगे विधायक चंद्र देव राय

Shri Mi
3 Min Read

[wds id=”13″]
रायपुर।
रविवार को संयुक्त शिक्षा कर्मी संघ की प्रान्तीय बैठक सम्पन्न हुई और संयुक्त शिक्षा कर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन की अध्यक्षता में 22 सितंबर को रायपुर सांस्कृतिक भवन के सभागार में संघ की  प्रांतीय बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में शिक्षा कर्मीयो के साथी संविलियन आंदोलन के दौरान मोर्चा संचालक रहे चंद्रदेव राय जो वर्तमान में बिलाईगढ़ से विधयाक है उनका सम्मान किया गया ।प्रान्तीय महासचिव कार्तिक गायकवाड़ ने बताया कि मुख्य अतिथि चंद्रदेव राय ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनकी मध्यस्थता में शिक्षकों की मांगों को लेकर संयुक्त शिक्षा कर्मी संघ के माध्यम से मुख्यमंत्री शिक्षा सचिव, एवं शिक्षा मंत्री  से डेलिगेशन भेंट करवया जाएगा। शिक्षको लंबित मांगों पर पांइट टू पॉइंट चर्चा होगी।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

संयुक्त शिक्षा कर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने बताया कि  संविलियन,वेतन विसंगति, अनुकम्पा नियुक्ति,पदोन्नति, क्रमोन्नति के मामले  अब संघ ज़ोर शोर से सरकार रखने वाला है। आज की बैठक में प्रान्त,जिला,ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित हुये। बैठक में शिक्षकों की मांगों समस्याओं पर विचार प्रस्तुत किया गया एवं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की एक मजबूत रणनीति के तहत  शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान का प्रयास करने के लिए संघ कटिबद्ध है।

यह भी पढे-Transfer-इंस्पेक्टर के तबादले,एसपी ने जारी किया आदेश,देखे सूची

केदार जैन ने बताया कि 5 अक्टूबर संघ के लिए महत्वपूर्ण तिथि है, इस दिन पुरे  प्रदेश भर में संविलियन,वेतन विसंगति, अनुकम्पा नियुक्ति,पदोन्नति, क्रमोन्नति की मांग को लेकर  प्रदेश के 146 विकासखण्डों के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अनुभागीय अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौप कर मांगो से अवगत कराया जाएगा।

केदार जैन ने बताया कि आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि  सँयुक्त शिक्षा कर्मी का नाम  सँयुक्त शिक्षक संघ के नाम से नया पंजीयन शीघ्र कराया जाएगा।केदार जैन ने बताया कि हम सरकार की संतान है। शिक्षक नकारात्मक विचारों वाले नही होते है। बैठक में पूरे प्रदेश से आये संघ के पाधिकारियो के बीच सरकार के हाल के कुछ प्रमुख कदमो जिसमे शिक्षको के स्थानांतरण , नीति नियम के राजपत्र प्रकाशन ,व्यख्याता वर्ग को राजपत्रित अधिकारी बनाये जाने पर सरकार को  धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

संघ के प्रांतीय IT प्रकोष्ठ के अमित दुबे ने बताया कि प्रांताध्यक्ष केदार जैन निर्देश पर  अभनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा को सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति दूर करने के लिए प्रदेश स्तर रणनीति बनाने की जिम्मेदारी दी है।जितेन्द्र के नेतृत्व में टीम ठोस योजना बनाकर  वेतन विसंगति दूर करने हेतु योजना संघ के सम्मुख रखेंगे। उसके बाद इस पर आगे निर्णायक लड़ाई लड़ी जायेगी।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close