शिक्षाकर्मियों के पूर्ण संविलयन -क्रमोन्नति का फैसला करे कैबिनेट,संजय शर्मा ने रखी मांग

Shri Mi
2 Min Read

राज्य शासन ,संतान पालन अवकाश,प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,छत्तीसगढ़ पंचायत न नि शिक्षक संघ,बिलासपुर।छत्तीसगढ़ पंचायत ननि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से मांग करते हुए कहा है कि समस्त शिक्षाकर्मियो का संविलियन व शिक्षक व व्याख्याता के रिक्त पदों पर पदोन्नति के साथ सहायक शिक्षक के पद पर सीधी भर्ती किया जावे, जब तक सेवा शर्तों (राजपत्र) का प्रकाशन नही हो जाता तब तक भर्ती संभव ही नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके एल बी संवर्ग के शिक्षकों का पंचायत विभाग में उनके प्रथम नियुक्ति के आधार पर क्रमोन्नति का प्रावधान करते हुए राजपत्र शीघ्र जारी किया जावे। वर्तमान में पंचायत संवर्ग के शिक्षकों का ही भर्ती नियम प्रकाशित है।संविलियन पश्चात शिक्षा विभाग का राजपत्र का प्रकाशन नही हुआ है।जब तक शिक्षा विभाग के राजपत्र का प्रकाशन नही होगा तब तक भर्ती सम्भव ही नही है।

जब तक पंचायत विभाग मे एक भी शिक्षाकर्मी कार्यरत रहेंगे,।तब तो शिक्षा विभाग में जाने उनका ही पहला अधिकार बनता है।ऐसे में शासन समस्त शिक्षाकर्मियों के बिना संविलियन किये शिक्षा विभाग में कैसे सीधी भर्ती कर सकती है??

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री के शिक्षक भर्ती का स्वागत करते हुए मांग किया है कि समस्त शिक्षाकर्मियो का पहले संविलियन हो व पदोन्नति के बाद ही सहायक शिक्षक पर सीधी भर्ती किया जावे।

केबिनेट में 2 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षा कर्मियो के संविलियन व 1998 से नियुक्त जिनकी पदोन्नति अब तक नही हुई है।उनकी क्रमोन्नति का निर्णय लेकर आगामी बजट में प्रावधान किया जावे

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close