शिक्षाकर्मियों ने कहा….तीन महीने से नहींं मिला वेतन…22 अक्टूबर को करेंगे कलेक्टर और जिला पंचायत का घेराव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—आबंटन के बावजूद तीन महीने से वर्ग तीन शिक्षाकर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है। शिक्षाकर्मी नेता अमित नामदेव ने बताया कि दशहरा त्योहार में करीब प्रदेश के लगभग सभी विकासखंडों के पंचायत संवर्ग के शिक्षको के घर में सन्नाटा रहेगा। 22 अक्टूबर तक वेतन नही मिलने पर संघ के पदाधिकारी समस्त जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से शिकायत करेंगे।
              प्रदेश के पंचायत संवर्ग के शिक्षकों को अनियमित वेतन और पूर्व की एरियर्स की राशि प्राप्त करने में आज भी संघर्ष करना पड़ रहा है। शिक्षाकर्मियों को अगस्त और सितम्बर 2018 का वेतन राज्य शासन से आबंटन होने के बाद भी भुगतान नहीं जा रहा है। मामले को लेकर शिक्षाकर्मियों में भारी नाराजगी है।
    नवीन शिक्षा कर्मी संघ प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत , प्रदेश महासचिव गिरीश साहू ,प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार नामदेव ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि आबंटन के बावजूद व त्योहार के पहले  वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों मेंं आक्रोश है। संविलियन से वंचित अल्प वेतनभोगी शिक्षाकर्मियों के घर मे आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
             संघ पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि 22 अक्टूबर सोमवार तक वेतन जमा नही किया गया तो प्रदेश के सभी कलेक्टर और जिला पंचायत कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग जाएगी।
close