शिक्षा कर्मियों के संविलयन के बाद नियमों के प्रकाशन का इंतजार,शीघ्र प्रकाशन के संकेत

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।संविलियन की घोषणा के बाद ही राज्य के सभी शिक्षक पँ/ननि संवर्ग,संविलियन सहित सीधी भर्ती-पदोन्नति नियम जो कि राजपत्र में उल्लेखित होता है,बेसब्री से इंतेज़ार कर रहै है।इसी कड़ी में शुक्रवार को शालेय शिक्षाकर्मी संघ प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, महासचिव धर्मेश शर्मा ने लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से राजपत्र प्रकाशन के संदर्भ में जानकारी ली हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मिली जानकारी के तहत राजपत्र प्रकाशन पूर्णता की ओर है। सीधी भर्ती, पदोन्नति तथा समस्त नियम बनकर तैयार हो चुका है। इसी के साथ स्कूल शिक्षा विभाग का अनुमोदन भी हो चुका है। सामान्य प्रशासन विभाग और विधि विभाग की कुछ औपचारिकताएं पूर्ण होते ही कभी भी इसका प्रकाशन कर सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

शिक्षक महासम्मेलन के प्रतिवेदन में प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने लम्बित अनुकंपा नियुक्ति हेतु नियमों को शिथिल कर पहले नियुक्ति देकर अनिवार्य योग्यता पूर्ण करने के लिए समय प्रदान करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष की थी। जिसके पूरे होने के संकेत, मंत्रालय में जारी कार्यवाहियों से प्राप्त हो रहे हैं।

संगठन ने वेतन विसंगति दूर करने, समयमान/क्रमोन्नति प्रदान करने तथा वर्ष बन्धन हटाकर समस्त शिक्षाकर्मियों का संविलियन करने की मांग को पूर्ण करने का पुनः आग्रह शासन से किया है।
कारणवश छूटे हुए पात्र शिक्षाकर्मियों का होगा संविलियन

1 जुलाई 2018 तक संविलियन हेतु पात्र शिक्षाकर्मी जोकि किसी कारणवश छूट गए थे,उनका संविलियन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इस संदर्भ में 3 अक्टूबर को शिक्षासचिव द्वारा समस्त जिला शिक्षाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिशा निर्देश प्रदान कर दिए गए हैं।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close