शिक्षा सफल जीवन का मूल मंत्र—अमर अग्रवाल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sankar nagar me saykal vitran (4)बिलासपुर—शिक्षा उज्जवल जीवन का मूल आधार है। बेहतर शिक्षा के लिए वेहतर वातावरण और आधारभूत संरचना का होना बहुत जरूरी है। सरकार लगातार बेहतर वातावरण और आधारभूत संरचना के विकास में काम कर रही है। यह बातें निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने सायकल वितरण कार्यक्रम के दौरान शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय शंकर नगर में कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने आज शंकरनगर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में सायकल वितरण किया। छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि शिक्षा जीवन का मूल आधार है। शिक्षा का वातावरण और आधारभूत संरचना विकास में सरकार लगातार काम कर रही है। अमर अग्रवाल ने इस दौरान 25 लाख की लागत से तैयार होने वाले तीन अतिरिक्त कमरों का भूमिपूजन किया।

                                                      अमर अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना के बाद दूर-दराज की अधिकतर छात्राएं स्कूल जाने लगी हैं। इसके पहले स्कूल पहुंचने वाली छात्राओं की संख्या बहुत ही कम थी। अमर अग्रवाल ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई लगातार जारी रखें। सरकार आपके साथ है। उच्च शिक्षा का पैसा सरकार देती है। प्रदेश में बालिका  शिक्षा के लिए कई योजनायें संचालित हैं।

                                                                                 निकाय मंत्री ने बच्चों और अभिभावकों को संकल्प लेने के लिए कहा कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं। अग्रवाल ने बापू नगर स्कूल के लिए 10 लाख रूपये देने की एलान किया। शंकर नगर स्कूल में पेयजल की व्यवस्था सुधारने को कहा। वाटर कूलर देने के साथ ही स्कूल परिसर को पक्का बनाने की  भी घोषणा की।

                                 कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, आयुक्त सौमिल रंजन चौबे, श्याम साहू, राजेश लालवानी, गेंदलाल यादव, दीपक यादव समेत स्कूल शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित थीं।

close