शिवतराई के तीरंदाज अभिलाष को प्रवीरचंद सम्मान

Chief Editor
3 Min Read

shivtaraiरायपुर । अभिलाष राज को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय खेल जगत में प्रदेश को गौरवान्वित करने के लिए ‘‘महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान’’ से सम्मानित किया जाएगा।  अभिलाष राज में तीरंदाजी की अभूतपूर्व प्रतिभा है। बिलासपुर जिले के एक छोटे से गांव परसतराई में परंपरागत रूप से धनुष-बाण के साथ खेलते-खेलते उन्होंने तीरंदाजी को एकलव्य के समान लगन निष्ठा से कड़ी मेहनत कर प्रतिस्पर्धात्मक तीरंदाजी सीखा।  अभिलाष राज ने इस साल 23वीं सीनियर नेशनल आरचरी चैम्पियनशिप झारखण्ड 8 से 11 अप्रैल में स्वर्ण पदक अर्जित कर छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय ने खेल क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड अभिलाष राज को देने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ शासन खेल के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को हर साल महाराजा प्रवीर चन्दभंजदेव अवार्ड देता है। इस बार प्रवीरचन्द भंजदेव 2016 का अवार्ड शिवतराई के राष्ट्रीय धनुर्धर अभिलाष राज को दिया जाएगा। बिलासपुर खेल जगत में अभिलाष राज की सफलता को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

छत्तीसगढ़ शासन ने साल 2016 महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव अवार्ड देश के नामचीन धनुर्धर अभिलाष को देने का एलान किया है। अभिलाष बिलासपुर जिले के कोटा तहसील शिवतराई गांव के रहने वाले हैं। अभिलाष के पिता का नाम ईतवारी राज है।

मालूम हो कि शिवतराई से हर साल राष्ट्रीय स्तर के तीरदांज पैदा होते हैं। सीमित संसाधनों में कड़ी मेहनत से अभिलाष राज ने सीनियर और जूनियर वर्ग में प्रदेश और जिले के लिए कई मैडल जीते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अभिलाष को कई अवार्ड IMG-20161024-WA0216मिल चुके हैं। अभिलाष राज ने प्रदेश का नाम तीरंदाजी के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में रोशन किया है।अभिलाष राज ने अवार्ड घोषणा के बाद  खुशी जाहिर करते हुए सारा श्रेष माता पिता और अपने कोच को दिया है।

शिवतराई को धनुर्धरों का गढ़ कहा जाता है। यहां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रशीक्षण लेने आते हैं। समय समय पर यहां के खिलाड़ियों में सीमित संसाधनों में प्रशीक्षण प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन किया है। शिवतराई बिलासपुर के कोटा तहसील का वनक्षेत्र गांव हैं। यहां तीरदांजों की एक लम्बी लाइन है। अभिलाष राज इन्ही धनुर्धरों में से एक हैं। कोच के अनुसार हमारे लिए अभिलाष का सम्मान गर्व की बात है। आने वाले समय में शिवतराई के अन्य बच्चे भी जिला और प्रदेश का नाम देश,विदेश में रोशन करेंगे।

Share This Article
close