शिवसैनिकों का आरोप….गौठान के लिए कोई बजट नहीं…भूख से हुई मवेशियों की मौत… दोषियों पर हो कार्रवाई…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— शिव सैनिकों ने आज जिला कार्यालय पहुंचकर गौठानों की स्थिति को बेहतर बनाए जाने की मांंग की है। शिव सैनिकों ने बताया कि उचित व्यवस्था नहीं होने से सोनलोहर्सी में 22 गायों की भूख से मौत हो गयी।  इससे जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट मात्र कागजों में ही बेहतर है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  शिवसैनिकों ने सोनलोहर्सी में 22 गायों की मौत को दुखद बताया है। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिवसैनिकों ने बताया कि तीन दिन पहले हुए हादसे में मुख्यमंत्री की गौठान योजना की पोल खोल गयी है। ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ शासन की गौठान योजना को लेकर कोई बजट नहीं है। जिसके कारण  मवेशियों की भूख से मौत हो गयी है। दरअसल गौठान की तारीफ सिर्फ कागजों में ही दिखाई दे रहा है। मैदानी तौर पर गौठान योजना पूरी तरह असफल है। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है।

                                  शिवसैनिकों ने शिकायत के साथ निवेदन किया है कि सोन लोहर्सी जैसी स्थिति फिर ना हो। इसलिए प्रशासन को गौठानों की व्यवस्था को लेकर गंभीर होना होगा।  पशुओ के लिए चारा पानी की व्यवस्था करना होगा।  साथ ही सोन लोहर्सी गौठान में हुए हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ सख्त कदम उठाना होगा।

              बातचीत के दौरान शिवसैनिकों ने कहा कि सोन लोहर्सी हादसे को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे।

close