शैलेश का कांग्रेस में स्वागत…जोगी की राजनीति और जाति झूठी..भूपेश

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

BHUPESHबिलासपुर–भूपेश बघेल ने जोगी और प्रदेश सरकार के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया है। पत्रकारों से भूपेश ने कहा कि कल्लूरी के हाथ में मुख्यमंत्री की कमजोर नस है। इसलिए मुख्यमंत्री उसकी तारीफ करते हैं। नक्सलियों के नाम पर महिलाओं और आदिवासियों पर अत्याचार किया जा रहा है। भूपेश ने कहा कि अंतागढ़ टेपकाण्ड में हमारी जीत होगी। न्यायपालिका पर हमें पूरा भसोसा है। भूपेश ने पदयात्रा के दौरान धमकी मिलने की बात को भी पत्रकारों से बताया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने बताया कि जोगी की ना तो जाति का पता है ना ही उनकी पार्टी का। जाति मामले में प्रदेश सरकार जोगी का साथ दे रही है। सात साल बाद भी कोर्ट को हाइपावर कमेटी को नहीं मिला है। देखते हैं अब कमेटी क्या बहाना करती है। अंतागढ़ टेपकाण्ड मामले में भूपेश ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। जीत भी हमारी होगी।

                                  शराबबंदी के समर्थन में भूपेश क्या कहते हैं के सवाल पर पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि मैं व्यक्तिरूप से शराबबंदी का समर्थक हूं। क्या यह मुद्दा कांग्रेस के मैनोफेस्टो में होगा के सवाल पर भूपेश ने कहा कि चुनाव अभी दूर है। जो कुछ निर्णय होगा…उसमें सबके विचारों को शामिल किया जाएगा। सियाराम कौशिक की गतिविधियों के सवाल को भूपेश ने टाल दिया।

             भूपेश ने कहा कि कांग्रेस ने मीना खलकों से लेकर ममता हत्याकाण्ड तक पीडि़तों की लडा़ई लड़ी है। जोगी क्या करते हैं इससे हमें कुछ नहीं लेना देना लेकिन ममता हत्याकाण्ड के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार पर लगातार दबाव बनाया है। भूपेश ने एक सवाल के जवाब में बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी सरकार दुकान कम नहीं करना चाहती है। सरकार के दावा को झूठ साबित करते हुए भूपेश ने कहा कि दुकान बेशक कम हो रहे हों…लेकिन खपत डेढ़ गुना और राजस्व दो गुना हुआ है। राजस्व के फेर में कोचियों की बाढ़ आ गयी है। ममता की मौत शराबमाफियों की दरिंदगी और सरकार की संवेदनहीनात को जाहिर करती है। आज तक ममता के हत्यारे फरार हैं।

                                    क्या शैलेश पाण्डेय कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ेंगे के सवाल पर भूपेश ने कहा कि कांग्रेस में उनका स्वागत है। कार्यकर्ताओं के साथ शैलेश के भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। जोगी का कांग्रेस में आने के सवाल पर भूपेश ने कहा कि जोगी की राजनीति झूठ पर टिकी है। उसकी जाति झूठी है। उसका सारा हिसाब झूठा है। वह कुछ भी कह सकता है। यदि कांग्रेस में शामिल होने का अफवाह उडा रहा है तो कोई नई बात नहीं है। दरअसल जोगी अपने कार्यकर्ताओं को समेटने के लिए ही कांग्रेस में शामिल होने का अफवाह उडा रहे हैं।

                    भूपेश ने बताया कि कल्लूरी बार बार आरोप लगा रहे हैं कि नक्सलियों का पैसा सफेदपोशों के खाते में जा रहे हैं। कुछ नान जैसा ही मामला लगता है। कल्लूरी और सरकार को इस बारे में बोलना चाहिए। मुझे लगता है कि भाजपा संगठन नेताओं मंत्रियों और उनके रिश्तेदारों के खाते में नक्सलियों का पैसा जा रहा है।

 

close