शोले स्टाइल में पानी टंक पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी..पुलिस ने चतुराई से बुजुर्ग नीचे उतारा..बहू पर FIR दर्ज करने की कर रहा था मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-  सिरगिट्टी थाना के बन्नाक चौक स्थित पानी टंकी पर चढ़कर पुलिस के नाम पर आत्महत्या की धमकी देते पकड़ा गया। खबर मिलने के बाद पुलिस ने बुजुर्ग को काफी समझाइश के बाद पानी टंकी उतारा। साथ ही आत्महत्या मामले को लेकर अपराध दर्ज करने की बात कही। इसके बाद बुजुर्ग को होश आया। और माफी मांगकर घर लौट गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  पुलिस को जानकारी मिलि कि एक बुजुर्ग बन्नाक चौक स्थित पानी टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे रहा है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। किसी तरह बुजुर्ग को पानी टंकी से नीचे उतारने में सफलता मिली। बुजुर्ग ने अपना नाम प्रदीप पाण्डेय बताया।

                  बुजुर्ग ने जानकारी दी कि वह अपने घर में बहू और बेटे के बीच की चिकचिक से परेशाना हो गया है। प्रदीप पाण्डेय के अनुसार बहू का दूसरे से अवैध सम्बन्ध है। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता है। बहु और बेटे के बीच तालाक का  मामला कोर्ट में चल रहा है। और दोनों अलग भी रहना चाहते हैं।

                        प्रदीप पाण्डेय के अनुसार बहू के अवैध सम्बन्ध और रोज रोज के झगड़े से परेशान हो गया है। मामले में सिरगिट्टी थाने में कई बार शिकायत की। लेकिन पुलिस ने गुहार को हर बार अनसुना किया है। परेशान होकर वह आत्महत्या करना चाहता है। 

                वहीं प्रदीप पाण्डेय को थाना  लाकर पुलिस ने समझाइश दी कि चूंकि मामला कोर्ट में चल रहा है। इसलिए का पुलिस का हस्तक्षेप संभव नहीं है। साथ ही यह भी बताया गया की उस पर आईपीसी की धारा 309 के तहत आत्महत्या किए जाने का प्रयास में अपराध दर्ज किया जा सकता है। इसके बुजुर्ग ने अपनी गलती मानते हुए घर लौट गया।

close