श्रद्घाजंलि के बहाने सरकार पर कांंग्रेस की चोट

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Er. Atal Shrivatstavaबिलासपुर–जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन में आयोजित शोकसभा कार्यक्रम में गौरांग बोबड़े और दिव्यांग योगेश साहू को श्रद्धांजली दी है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ जंगल राज के दौर से गुजर रहा है। सरकार सभी क्षेत्रों में नाकामयाब है। अपराधियो के हौसले बुलंद है।  आम आदमी मुख्यमंत्री के जनदर्शन में जाने से डरने लगा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               अटल ने कहा कि दिव्यांग योगेश साहू आर्थिक मजबूरी और जीवकोपार्जन के लिए जनदर्शन में मुख्यमंत्री से निवेदन करने गया था। इसके पहले भी वह जनदर्शन में अपनी परिस्थिति के बारे मुख्यमंत्री को अवगत करा चुका था। बावजूद इसके उसको न्याय नहीं मिला। आत्मदाह से पहले योगेश को सुरक्षा प्रहरियों ने डराया और धमकाया था। भविष्य की भयावह स्थिति की कल्पना उसने  आत्मदाह कर लिया। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

                    अटल ने बताया कि प्रदेश में इस समय विज्ञापन की सरकार चल रही है। जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर वर्ग विशेष के लिए काम किया जा रहा है। शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने कहा कि प्रदेश का कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं है। बलात्कार और हत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है।प्रदेश में रोजगार के सारे रास्ते बंद हो गये हैं।

                     ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि यूपीए सरकार ने युवाओं और दिव्यांगों के लिए रोजगार के की दरवाजे खोले। स्वरोजगार और , मनरेगा जैसी योजनाओं को बढ़ावा दिया गया। लेकिन भाजपा सरकार ने सभी योजनाओं को या तो खत्म कर दिया या फिर ढडे बस्ते में डाल दिया।

                       नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के शब्दकोष में ’’संवेदना शब्द’’ है नहीं ।  योगेेश और गौरांग बोबड़े इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। शासन, प्रशासन की रवैये की हम निन्दा करते हैं। दिव्यांग योगेश साहू और गौरांग बोबड़े को श्रद्धांजलि देते ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को न्याय मिले।

                               शोक सभा में राजेश शुक्ला, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, सुभाष ठाकुर, शैलेन्द्र जायसवाल, अकबर खान, शशि देवांगन, स्वप्निल शुक्ला, धर्मेश शर्मा, तैयब हुसैन, रामा बघेल, मो. हफीज, चंद्रप्रदीप बाजपेयी, पंचराम सूर्यवंशी, राकेश सिंह, आशा पाण्डेय, पुष्पा दुबे, दीपांशु श्रीवास्तव, काशी रात्रे, बजरंग बंजारे, निर्मल मानिकपुरी, अखिलेश श्रीवास, रामायण बहेलिया, धनराज देवांगन, उमेश कश्यप, हरमेन्दर शुक्ला, अर्जुन सिंह आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

close