श्रद्धालु लगाएंगे भागवत ज्ञान की धारा में गोते

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के निवास स्थान सात दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की धारा बहेगी। कथा व्यास संत अतुल कृष्ण भारद्वाज बृन्दावन श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ की रसपान कराएंगे। इस मौके पर भारी संख्या में अतुल कृष्ण को सुनने पहुंचेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   IMG_20160307_212043_429धरम लाल कौशिक के निवास स्थान पर आठ मार्च से 14 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचन अतुल कृष्ण महाराज करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने बताया कि आठ मार्च को कलश यात्रा निकलेगी।इसी दिन से कथा वाचन का कार्यक्रम भी शुरू होगा। पहले दिन अतुल कृष्ण जी सुकदेव,परीक्षित संवाद की जानकारी देंगे। 9 मार्च को कपिल अवतार,शिव शक्ति और ध्रुव चरित्र पर प्रकाश डालेंगे। 10 मार्च को जड़ भारत,अजामिल,प्रहलाद कथा दर्शन का आनंद श्रद्धालु उठाएंगे। 11 मार्च को गजेन्द्र मोक्ष,वामन अवतार और कृष्ण जन्म की कथा होगी।

                            कौशिक ने बताया कि 12 मार्च को कृष्ण लीला,गोवर्धन पूजा की महिमा बतायी जाएगी। 13 मार्च को कंश बध और रूक्मणी विवाद की कथा होगी। 14 मार्च को सुदामा चरित्र,परीक्षित मोक्ष,भागवात यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डाला जाएगा। अंतिम दिन यानी 14 मार्च को तुलसी वर्षा,नीता हवन,पुर्णाहुति,सहस्त्रधारा प्रसाद का कार्यक्रम होगा।

                     श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम दोपहर तीन से शाम छः बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।

close