बिलासपुर—कुदुदण्ड स्थित सेवाभारती संस्थान के बैनर तले संचालित मातृछाया में श्रद्धा महिला मंडल ने छोटे बच्चों के साथ समय बीताया। अनाथ और बेसहारा बच्चों के बीच महिला मंडल के सदस्यों ने जरूरत की चीजों का वितरण भी किया। महिलाओं ने बताया कि बिना स्वार्थ की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। बच्चों के बीच आकर हम लोगों को बहुत अच्छा लगा।
एससईसीएल की श्रद्धा महिला मंडल के सदस्यों ने कुदुदण्ड स्थित मातृछाया आश्रम में अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ समय बीताया। श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा बी. शैलजा रेड्डी के मार्गदर्शन में छोटे बच्चों के बीच जरूरी सामाग्रियों का वितरण किया गया। लेक्टोजन िपावडर, किड्स वियर, डिटर्जेन्ट पावडर, बास्केट, पानी की टंकी का वितरण किया। बी.शैलजा रेड्डी ने बताया कि महिला मण्डल के सदस्यों ने अनाथ बच्चों के बीच अपने को पाकर खुशी महसूस की है। दर असल अनाथ और बेघर बार बच्चों की सेवा में हीं ईश्वर की सेवा है। महिला मण्डल हमेशा की तरह इस बार भी मातृछाया में जरूरत के अनुसार सामाग्रियों का वितरण किया है।
इस अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्ष पुष्पिता पण्डा, सुमन झा, वीणा प्रसाद, संगीता सिन्हा, सचिव महिमा गुप्ता, माला मांझी, संगीता मेहता, डोलन डे विशेष रूप से उपस्थित थीं ।