श्रद्धा महिला मण्डल की पहल..बुजुर्गों से किया संवाद..पुष्पिता पण्डा ने कहा.. जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्म

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-श्रद्धा महिला मण्डल एसईसीएल ने सामाजिक सरोकार में भागीदार करते हुे एक बार जरूरत मन्दों के लिए हाथ बढ़ाया है। श्रद्धा महिला मण्डल की टीम ने मदर टेरेसा आश्रम पहुंचर जरूरी सामाग्रियों का ना केवल वितरण किया बल्कि जरूरत पड़ने पर जरूरत का वादा भी किया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 श्रद्धा महिला मण्डल, एसईसीएल ने एक बार सामाजिक सरोकार का हिस्सा बनते हुे अपनी उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया है। जरूरतमंदों को आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करते हुए अपनी सामजिक जिम्मेदारियोंका का निर्वहन किया है। 

                               मंगलवार 25 फरवरी 2020 को श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा पुष्पिता पण्डा की अगुवाई में टीम मदर टेरेसा आश्रम पहुंची। इस श्रद्धा महिला मण्डल उपाध्यक्षा गण सुमन झा, संगीता शर्मा, शीनू निगम, पिंकी प्रसाद ने मंगला स्थित मदर टेरेसा आश्रम में मौजूद सभी से संवाद किया।

            श्रद्धा महिला मण्डल की सदस्याओं ने उपस्थित सभी से सुख-दुख को गौर से सुना। साथ ही दैनिक जरूरतों के बारे  सिस्टर एरियन से जानकारी ली। इस दौरान आश्रम में मौजूद सभी बुजुर्गों ने श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा पुष्पिता पण्डा और अन्य पदाधिकारियों के सामने अपनी बातों को बिना लाग लपेट आत्मीयता के साथ  रखा।

      श्रद्धा महिला मण्डल के पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी से निर्वहन करते हुए जरूरी सामाग्रियों का वितरण किया। पदाधिकारियों ने 100 किलो चावल, 30 खाद्य लीटर तेल, 30 किलो अरहर दाल, 30 किलो शक्कर, 125 शीशी नारियल तेल, 125 शीशी बाडी लोशन दिया। इसके अलावा आश्रम में मौजूद लोगों के लिए 40 पैकेट डिटर्जेन्ट पावडर, 2 किलो हल्दी, 2 किलो धनियाऔर 4 नग सिलिंग फेन भी दिया।

                   महिला मण्डल अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने सिस्टर एरियन को बताया कि भविष्य में किसी भी चीज की जरूरत पड़ने पर उनकी टीम को सबसे पहले याद किया जाए। इस अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल की सचिव महिमा गुप्ता, मंजीत भल्ला, डोलन डे, सरोजा नायक, सोमा महाराना, शालू साहू और  लितापट नायक विशेष रूप से मौोजूद थी।

close