श्रमिकों को प्रशिक्षण अब केन्द्रीय श्रमिक प्रशिक्षण बोर्ड से

Shri Mi
2 Min Read

shram_depatरायपुर।श्रम मंत्री भईया लाल राजवाडे़ ने शुक्रवार को मंत्रालय में श्रमिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा की।श्रम मंत्री अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केन्द्रीय श्रम मंत्रालय और राज्य सरकार के श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिक हितैषी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में  बताया गया कि कर्मचारी राज्य बीमा सेवाओं के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ में 39 औषधालय कार्यरत हैं। इनमें लगभग दो लाख 71 हजार बीमित श्रमिकों और उनके  परिवारों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। रायपुर और कोरबा में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल भवन निर्माण के लिए निविदा जारी की जा चुकी है।

                                  बैठक में श्रमिकों के प्रशिक्षण केन्द्रीय श्रमिक प्रशिक्षण बोर्ड के माध्यम से दिये जाने के संबंध में भी फैसला लिया गया साथ ही कर्मचारियों के भविष्य निधि कटौती के संबंध में भी नियोक्त एवं कर्मचारियों में जागरूकता लाने का निर्णय लिया गया और बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की अब छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग के अधिकारियों और केन्द्रीय श्रम अधिकारियों के बीच श्रम मंत्री की अध्यक्षता में प्रत्येक तिमाही में बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे राज्य एवं केन्द्र की अधिकारियों के मध्य तालमेल बना रहे और श्रमिकों के कल्याण के संबंध में ज्यादा से ज्यादा कार्य किया जा सके।

                                   बैठक में श्रम विभाग छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव आर.पी.मण्डल, आयुक्त अविनाश चम्पावत क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जय कुमार, केन्द्रीय कल्याण आयुक्त, आयुक्त कर्मचारी राज्य बीमा निगम,  केन्द्रीय उप मुख्य श्रमायुक्त, कर्मचारी राज्य बीमा छत्तीसगढ़ के संचालक श्री भसीन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close