श्रमिक हितों को केन्द्र ने किया नजर अंदाज..प्रमोद और अभय ने कहा..पार्टी के सिपाही करेंगे आर्थिक सहयोग

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय और जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कोरोना काल में जनहित को लेकर कार्यकर्ताओं से अपील की है। दोनों नेताओं ने बताया कि बाहर आने वाले  हमारे श्रमिक भाइयों और बहनों की मदद को लेकर सहयोग समय आ गया है। हम सबको एक होकर श्रमिकों के लिए ज्यादा से ज्यादा मदद करना है। 
 
                प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय और शहर जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आव्हान पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले सभी प्रवासी मजदूरों को  घर तक पहुंचाने  का संकल्प लिया है। इसके लिए हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक होकर काम करना होगा। 
 
         अभय और प्रमोद ने बताया कि स्पेशल ट्रेन से आने वाले सभी श्रमिकों को हमारी मदद की जरूरत है। इतिहास गवाह है कि भीषण हालात में कांग्रेस ने हमेशा जनहित और देशहहित को प्राथमिकता से लिया है। इस बार भी सभी कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर मजदूरों के लिए यथासंभव आर्थिक सहयोग का फैसला किया है। दोनो नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कोरोना काल में प्रवासी मजदूर भाइयों के सहयोग में ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
 
       प्मोद और अभय ने सहयोग राशि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैंक खाता नम्बर में जमा करने को कहा है। कांग्रेस नेता ने बताया कि कांग्रेस कमेटी का खाता यूको बैंक पेंशन बाड़ा रायपुर में है।खाता क्रमांक–18340100001593 है। बैंक का IFSC — UCBA 0001834 है।
 

               प्रेस नोट जारी कर प्रमोद और अभय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण खतरे को देखते हुए लगभग 45 दिनों से लॉक डाउन रहा। जिसके कारण अन्य प्रांतों में रोजी रोटी कमाने गए छत्तीसगढ़ के भाई बहन लोग फंस गए। इस दौरान उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
     
                          इस बीच केंद्र सरकार ने मजदूरों के हितों को नजरअंदाज किया है। श्रमिको को घर जाने की छूट तो मिल गयी लेकिन उनके पास पैसा नहीं है। श्रमिको की पीड़ा को समझते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रमिको को इनके घर तक पहुचाने की जिम्मेदारी दी है। राज्य संगठनों को निर्देश दिया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता स्वयं के खर्च पर श्रमिको को उनके घर पहुचाए।
close