श्रम विभाग की ई-कौशल सेवा शुरू

cgwallmanager
2 Min Read

satyamev jayatecgरायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के कौशल प्रशिक्षित युवाओं और उद्योग व्यवसाय जगत के नियोजकों को एक बड़ी सौगात दी है। डॉ. सिंह के निर्देश पर राज्य सरकार के श्रम विभाग ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कुशल श्रमिकों का डाटाबेस तैयार कर लिया और अपने ऑनलाईन जॉब पोर्टल ई-कौशल सेवा की शुरूआत कर दी है। पोर्टल के माध्यम से नियोजकों द्वारा दिन-प्रतिदिन के कार्यों के लिए और उपलब्ध नौकरियों के लिए कुशल व्यक्तियों की खोज आसानी से की जा सकेगी। पोर्टल का लिंक श्रम विभाग की वेबसाइट सीजीलेबरडॉटएनआईसीडॉटइन (cg.labour.nic.in) पर उपलब्ध है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       राज्य सरकार के कौशल उन्नयन योजना के तहत प्रशिक्षित कुशल व्यक्तियों की जिलेवार और विकासखण्डवार इच्छित ट्रेड में सूची इस पोर्टल पर देखी जा सकती है। नियोजक इसमें एकीकृत एसएमएस सुविधा के जरिए कुशल व्यक्तियों से सम्पर्क कर सकते हैं। ई-कौशल सेवा के इस जॉब पोर्टल में प्रदेश के उद्योगों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और नागरिकों को राजमिस्त्री, प्लंबर, वेल्डर, वाहन मेकेनिक जैसे कार्यों तथा नर्सिंग एवं कम्प्यूटर हार्डवेयर और साफ्टवेयर और घरेलू उपकरणों की मरम्मत के लिए कुशल श्रमिकों की सूची आसानी से मिल सकेगी। पोर्टल में नियोजकों के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। रजिस्टर्ड नियोजक किसी इच्छित ट्रेड में अतिरिक्त योग्यता और अनुभव रखने वाले व्यक्तियों की खोज के लिए विभाग को आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद विभाग द्वारा नियोजकों को वांछित कुशल व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी।

Share This Article
close