श्रीकांत वर्मा को नम आंखों से कांग्रेसियों ने किया याद..बताया…वर्मा परिवार का बिलासपुर के विकास में अहम् योगदान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—– कांग्रेसियों ने सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव, राज्यसभा सदस्य वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार  श्रीकांत वर्मा को पुण्यतिथि पर याद किया। कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ भवन पहुंचकर श्रीकांत वर्मा की प्रतिमा पर  माल्यार्पण  किया।
 
             कार्यक्रम में नगर विधायक शैलेश पांण्डेय, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी विशेष रूप से मौजूद हुए। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह,  प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, भुवनेश्वर  यादव ने भी स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा के योगदान को याद किया।
 
                  कांग्रेस नेताओं ने बताया कि श्रीकांत वर्मा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बेहद करीबियों  में एक हुआ करते थे। वर्मा ने इंदिरा गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहते हुए देश और साहित्य जगत की सेवा की है। स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा की गिनती देश के जाने-माने पत्रकार और साहित्यकार के रूप में थी।  वह दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे।  निधन के बाद पत्नी वीणा वर्मा राज्यसभा सदस्य बनी।
 
              स्व. श्रीकांत वर्मा को याद करते हुए महापौर रामशरण यादव ने कहा कि राजेंद्र नगर स्कूल में उन्होंने प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। वीणा वर्मा ने सांसद मद से राजेंद्र नगर स्कूल का जीर्णोद्धार कराया ।  रामशरण यादव ने स्वर्गीय वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में वीणा वर्मा ने शहर विकास के लिए 75 प्रतिशत राशि सांसद मद से बिलासपुर शहर के लिए खर्च की।  महिलाओं और बुजुर्गों के लिए वृद्ध आश्रम अन्नपूर्णा दाल भात केंद्र शहर का सबसे बड़ा त्रिवेणी भवन पूर्व सांसद वीणा वर्मा की ही देन है।  वर्मा परिवार ने बिलासपुर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।
 
               सांसद वीणा वर्मा के कार्यकाल में 12 साल तक सभी समाज के लिए भवनों का निर्माण और स्कूलों का उन्नयन किया गया ।
 
         श्रद्धासुमन भेंट कार्यक्रम में अजय यादव, विनोद साहू, अरविंद शुक्ला के अलावा राज्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव,  पार्षद राजेश शुक्ला एमआईसी सदस्य, साईं भास्कर,  बजरंग बंजारे, सीताराम जायसवाल एम आईसी सदस्य, राजेंद्र साहू अशोक भंडारी,  जयपाल मुदलियार, बंटी सोंथलिया के अलावा अनेक अंग्रेजन मौजूद थे। सभी कांग्रेसियों ने स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा के जीवन काल को याद किया।
 
               इस अवसर पर श्रीकांत वर्मी की भतीजी चेतना वर्मा परिवार के अलावा सोंथलिया परिवार के सदस्यों समेत अन्य गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि  दी। साथ ही एकत्रित सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
close