श्रेष्ठ राजनेता के रूप याद किए जाएंगे बीआर…पुत्र तुल्य दिया स्नेह…अमर ने कहा…उनके व्यक्तित्व से बहुत कुछ सीखा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–अविभाजित मध्यप्रदेश के कद्धावर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय बीआर यादव ने राजनीति को नई दिशा दी है। उन्होने बिलासपुर के विकास को लेकर नई सोच को विकसित किया है। यह बातें प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने स्वर्गीय बीआर यादव की बृहस्पति बाजार बिलासपुर में स्थापित प्रतिमा के अनावरण के दौरान कही। अमर अग्रवाल ने बीआर यादव को श्रद्धा सुमन भी भेंट किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

     पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहां की स्वर्गीय यादव ने लगातार अनेक वर्षों तक मध्यप्रदेश में मंत्री रहते हुए अनेक विकास कार्यों आगे बढ़ाया। उनके किए गए विकास कार्य सदैव याद रखे जाएंगे। मैंने जब राजनीति में प्रवेश किया, तो उनके पुत्र के खिलाफ चुनाव लड़ा और जीता भी। लेकिन स्वर्गीय यादव के मन में मेरे खिलाफ कोई भी नकारात्मक विचार नहीं आए। उन्होने मुझे हमेशा पुत्र तुल्य स्नेह और सम्मान दिया।

                    अमर ने कहा कि मैं उनकी राजनीतिक कार्य शैली से प्रभावित भी था। उनका मार्गदर्शन मुझे सदैव मिलता रहा। उनके व्यक्तितत्व से  बहुत कुछ सीखने को मिला। वह एक आदर्श राजनेता के रूप में जाने जाते हैं। उनसे जब भी मुलाकात होती, सदैव बाबू अमर से संबोधित करते। उनका जीवन सादगी पूर्ण रहा। आडम्बर से दूर हमेशा बिलासपुर के हितों को लेकर चिंतन किया।

                          पूर्व निकाय मंत्री ने कहा कि बीआर यादव के विचारों और आदर्शों हम सब को आत्मसात करने की जरूरत है। वे एक श्रेष्ठ राजनेता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। अग्रवाल ने कहा बहतराई खेल स्टेडियम का नाम स्वर्गीय बीआर यादव के नाम से किए जाने पर खुशी जाहिर की। अमर ने बताया कि  प्रतिमा अनावरण के लिए मैं नगर निगम बिलासपुर को साधुवाद देता हूं।

                                             अमर अग्रवाल ने स्वर्गीय यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महापौर किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, बेनी गुप्ता, पार्षद प्रकाश यादव, शैलेंद्र यादव, बबलू कश्यप, संजय यादव, राजेश सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, राजेश पांडे, रोहित मिश्रा, अमित तिवारी, प्रवीण दुबे, सैय्यद मकबूल अली, लाला भाभा, रवि ठाकुर, आलेख वर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

close