कोरोना संकटः सामने आयी पुलिस की सच्चाई..परेशान था डायलिसिस का मरीज..फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– पूरा देश कोरोना के चपेट में ऐेसे में इस महामारी से बिलासपुर भी अछूता नहीं रह गया है। लेकिन इस विषम परिस्थिति में पुलिस ने जिस सूझ बूझ का परिचय दिया है उसे लम्बे समय तक लोग याद रखेंगे। पुलिस एक साथ व्यवस्था से लेकर सुरक्षा की जिम्मेदारियों को तनाव के बीच शांति के साथ अंजाम दे रही है। ऐसा एक मामला आज सामने आया। रेंज महानिरीक्षक को जब जानकारी मिली कि डायलिसिस के बाद एक मरीज तखतपुर स्थित घर जाने के लिए वाहन तलाश रहा है। लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिल  रही है। जानकारी मिलते ही आईजी दीपांशु काबरा ने सिविल लाइन थाने को निर्देश दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस के वाहन से मरीज के साथ उसकी पत्नी और बच्चों को तखतपुर के लिए रवाना किया।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

          दोपहर में पुलिस रेंज प्रमुख दीपांशु काबरा को जानकारी मिली कि डायलिसिस के बाद एक परिवार मरीज के साथ मुंगेली नाका में घर जाने के लिए वाहन तलाश रहा है। करीब घंटे भर बाद भी उसे तखतपुर के लिए कोई वाहन की सुविधा नहीं मिल रही है। मामले की जानकारी जैसे ही दीपांशु काबरा को मिली । उन्होने तत्काल सिविल लाइन थाना प्रभारी को पीड़ित परिवार की मदद के लिए भेजा।

                   मामले में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि आईजी के निर्देश पर तत्काल अमले को मुंगेली नाका भेजा गया। मरीज ने बताया कि वह डायलिसिस के बाद घर के लिए निकला। साथ में उसकी पत्नी और बच्चा भी है। साधन नहीं मिलने से वह परेशान है। थाना प्रभारी के अनुसार तत्काल सिविल लाइन थाने से एक गाड़ी की व्यवस्था कर मरीज समेत उसके परिवार के सभी सदस्यों को तखतपुर स्थित घर के लिए रवाना किया गया।

 

TAGGED: , , ,
close