संकल्प के साथ मनाया गया सीएम का जन्मदिन…कांग्रेसियों ने़ कहा…जड़ से उखाड़ फेकेंगे कुपोषण…भूपेश के सपनों को करेंगे साकार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—बिलासपुर कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन गरिमामय महौल में मनाया। बृद्धाश्रम पहुंचकर तोहफा भेंट किया। सिम्स में मरीजों के बीच फल वितरण किया। इसके अलावा चौक चौराहों पर कार्यक्रम आयोजन कर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी। पिछले आठ महीनों के काम काज को सबके सामने रखा।
               बिलासपुर कांग्रेस समेत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 की अगुवाई में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के जन्मदिव्स को गरिमामय माहौल में मनाया गया।ा इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया। सिम्स और जिला चिकित्सलाय पहुंचकर मरीजो के बीच फल का वितरण किया। 
                ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने बताया कि प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल के जन्मदिव्स पर कांगेसियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस दौरान सभी कांग्रेस नेताओं ने संकल्प लिया है कि छत्तीसगढ़ को ‘कुपोषण मुक्त राज्य बनाने हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही सभी कांग्रेस नेताओ ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सलाय पुराना बस स्टैंड पहुंचकर मरीजो का कुशल क्षेम पूछा। इस दौरान फल वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

                      अरविन्द ने बताया कि पिछले आठ महीनों में प्रदेश की जनता में नई ऊर्जा देखने को मिली है। किसान प्रसन्न है..उद्यमियों के चेहरे खिले हुए हैं। रोज विकास की नई परिभाषा गढ़ी जा रही है। हर तरफ लोगों में विश्वास जगा है। खासकर बिलासपुर वासियों में नगर विकास को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
              भूपेश बघेल के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेख गफ्फार ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि राज्य में कांग्रेस की वापसी से कुपोषण का ग्राफ लगातार कम हुआ है। हर तरफ उत्साह का वातावरण है। समाजसेवी और क्रेडाई सदस्य डॉ अजय श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अजय ने कहा कि  कुपोषण को दूर करने सरकार के साथ साथ हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।  छत्तीसगढ़ में कुपोषण में आई कमी के कारण देश में छत्तीसगढ़ सरकार को सम्मनित किया गया है। निश्चित रूप से भूपेश सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।
                   ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिव्स पर मुख्यमंत्री के संकल्प को हमने गंभीरता से लिया है। सभी कांग्रेसियों ने ठाना है कि कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेंगे। कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा और महिला शहर अध्यक्ष सीमा पांडे ने भी कुपोषण मुक्त छतीसगढ़ को लेकर अपनी बातों को सबके सामने रखा। साथ ही कार्यक्रम की जमकर तारीफ भी की।
                                 सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सलाय प्रभारी और सिविल सर्जन डॉ जयसवाल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि अस्पताल तक पहुंचे मरीजों अच्छी से अच्छी सुविधा प्रदान दें। उन्हें ठीक कर परिजनों के हवाले करें।
            आयोजन का आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता ऋषि पांडे ने किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने किया। आयोजन में वरिष्ठ कांग्रेसी शेख गफ्फार, समाजसेवी अजय श्रीवास्तव, जिला चिकित्सलाय प्रभारी डॉ जयसवाल, महिला शहर अध्यध सीमा पांडे, शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा,पार्षद एस. कार्टर रेड्डू, ब्लॉक 2 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडे,शहर सचिव शंकर कश्यप, बलॉक कांग्रेस कमेटी से नितिन शुक्ला,शेलेन्द्र मिश्रा,वैभव शुक्ला,नीलेश माड़ेवार,आनन्द कश्यप, सूर्या कश्यप,पिंकल देवांगन,वैभव अवसर,काजू महराज,किशन निर्मलकर,कमल गुप्ता,अंकु पांडे,आनन्द सागर विशेष रूप से मौजूद थे।
close