संक्रमण से मुक्ति मिलते ही..विधायक ने किया कोविड अस्पताल का दौरा.. मौके पर सभापति ने दिया जरूरी सुझाव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-स्वस्थ लाभ के बाद नगर विधायक शैलेष पाण्डेय का सामाजिक गतिविधियां  एक बार फिर तेज हो गयी है। कोरोना संक्रमण से मुक्ति के बाद नगर विधायक और निगम सभापति शासकीय कोविड हॉस्पिटल का दौरा किया। इस दौरान दोनो नेताओं ने वस्तुस्थिति का जायजा लिया। बताते चलें कि नगर विधायक और सभापति दोनों पिछले 15 दिनों से कोरोजा सांक्रमण के बाद होमआइसोलेशन पर थे।
 
              कोरोना संक्रमण से छुटकारा के बाद नगर विधायक शैलेष पाण्डेय और निगम सभापति शेष नजरूद्दीन कोविड अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे। वस्तुस्थित से रूबरू होने के बाद नगर विधायक ने बताया कि सबको जागरूक होने की जरूरत है। मैने आज कोविड संक्रमित मरीजों की स्थिति और व्यवस्था का जायजा लिया।
 
               विधायक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोविड अस्पताल की व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। निरीक्षण के दौरान सब कुछ सामान्य पाया गया है। बावजूद इसके प्रबंधन को मरीजों की शिकायतों को दूर करने का निर्देश दिया गया है। शैलेष पाण्डेय ने जानकारी दी कि  कोविड अस्पताल से अब तक कुल 925 लगभग मरीज एडमिट हुए। लगभग 800 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 25 मरीजों के निधन की जानकारी मिली है।
 
                  कई मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। निरीक्षण के दौारन कोविड अस्पताल इंचार्ज डॉ मधुलिका सिंग से लंबी चर्चा हुई है। सभी सुविधाओं दुरूस्त रखने के साथ कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है।
 
            इस दौरान निगम सभापति शेख नजरूद्दीन और पंकज सिंह पप्पू बाजपेई, अर्जुन सिंह, दिलीप कक्कड़,  शंकर कश्यप भी मौजद थे। सभापति नजरूद्दीन ने ने कोविड अस्पताल को कुछ जरूरी सुझाव दिए। साथ ही संक्रमण के अनुभवों साझा भी किया।
TAGGED: ,
close