संगठन को अमर और धरम ने किया रिचार्ज

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

baithak_bjp1बिलासपुर– भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर की जिला पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों समेत स्थायी आमंत्रित सदस्यों की प्रथम बैठक शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक के शुरू में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्णण कर नेताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को परिचय भी दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने उपस्थित नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को बधाई दी। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जो भी कार्यक्रम में दिया जाएगा जिला और मंडल के कार्यकर्ता उसे जन जन तक पहुंचाएंगे। कौशिक ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की  जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन.जन तक पहुॅचाने का काम भाजपा के प्रत्येक सिपाहियों को है। हमारे कार्यकर्ता  आने वाले चुनाव में अहम भूमिका निभायेंगे।

                                भाजपा प्रदेश संगठनद्ध रामप्रताप सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई देने के बाद संबोधित किया। उन्होने कहा कि हमें सिर्फ जिला स्तर पर ही नहीं बल्कि मंडल से बूथ स्तर तक काम करना है। संगठन को मजबूत बनाना है। भाजपा के पितृपुरूषों की पुण्यतिथि और जयंती कार्यक्रम के बहाने जनता से सीधे संवाद करना है। रामप्रताप ने कहा कि प्रमुख रूप से वह कार्यक्रम जो राष्ट्रीय स्तर से निर्धारित है उन्हें अनिवार्य रूप से करना है। हमारे देश की आजादी में जिन शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है उनकी कार्यक्रम का आयोजन बूथ और इकाई स्तर पर करना है।

                              baithakbjp2उपस्थित लोगों को संबोधितक करते हुए निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि हमें आगामी चुनाव के लिये अभी से तैयार रहना है। बड़ी योजनाओं के बजाये ऐसी योजना जो हितग्राहियों के हित में है उसका लाभ जन-जन को दिलवाना है। चाहे राशन कार्ड का मामला हो या फिर स्वास्थ्य बीमा योजना, बीपीएल कार्ड धारियों का एलपीजी गैस कनेक्शन जैसी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हमें व्यक्तिगत् रूप से प्रयास करना होगा। अग्रवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करें। यदि समस्या आती है तो उसका निराकरण प्रदेश और  जिला स्तर के पदाधिकारी करेंगे।

                     भाजपा प्रदेश सहमहामंत्री  पवन साय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को समय समय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वैचारिक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिये । संघ के प्रशिक्षण शिविर से उन्हे मार्गदर्शन मिलेगा।

                                      बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद लखन लाल साहू ने भी संबोधित किया। उन्होने मुंगेली रेल लाइन को मंजूरी दिये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद जाहिर दिया।   भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुये कहा कि नये दायित्वों का निर्वहन करते हुये पार्टी के रीति.नीति को कार्यकर्ता आगे बढ़ाएं।

                             बैठक की प्रस्तावना जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने पेश किया। रजनीश सिंह ने इस मौके पर संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दी।

close