संगठन को बदनाम करने की साजिश-एबीव्हीपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
5/21/2002 9:40 PMबिलासपुर—अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री सन्नी केसरी ने आज बिलासपुर प्रेस क्लब  में पत्रकारों से से बातचीत की। सन्नी केसरी ने बताया कि बिलासपुर विश्वविद्यालय पर्चा लीक काण्ड में एबीव्हीपी को कोई भी पदाधिकारी की संलिप्त नहीं है। दरअसल कुछ छात्र संगठन ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को बेवजह बदनाम करना चाहते हैं।
                              बिलासपुर विश्वविद्यालय पर्चा लीक काण्ड में आज सफाई देने एबीव्हीपी के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा की। मीडिया से बातचीत करते हुए एबीवीपी के पदाधिकारी सन्नी केसरी ने कहा कि बिलासपुर विश्व विद्यालय पर्चा लीक मामले में एबीवीपी के किसी भी पदाधिकारी का हाथ नहीं है। कुछ अन्य छात्र संगठन एबीवीपी को बदनाम करने के लिए जबरन माहौल तैयार कर रहे हैं। छात्र और प्रशासन इस बात से भली भांति परिचित है।
                          पत्रवार्ता के दौरान एबीवीपी के पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस जांच के बाद यदि एबीवीपी के किसी कार्यकर्ता का नाम सामने आता है तो वो इसके लिए वे किसी भी सजा के लिए तैयार हैंं। एबीवीपी पदाधिकारी ने बताया कि मामले में अभी जांच चल रही है। पुलिस की जाच और  कार्यप्रणाली भी ठीक नहीं है।  छात्रों के बीच पुलिस का दहशत है।
                        मालूम हो कि बिलासपुर विश्वविद्यालय पर्चा लीक मामले में तीन दिन से ज्यादा समय हो चुका है। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक छात्रों से पूछताछ किया है। वाट्सअप पर छात्रों को पर्चा उपलब्ध कराने के दिशा में भी जांच जारी है। बावजूद इसके अभी तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
close