संगिनी महिला ग्रुप ने किया डांडिया का आयोजन

Shri Mi
1 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)।इन दिनों नगर में डांडिया और गरबा के आयोजनों की धूम है। सबसे दिलचस्‍प बात यह कि महिलाएं बड़े उत्साह के साथ नृत्‍य कर रही हैं। इसी क्रम में नगर की संगिनी महिला ग्रुप के द्वारा नवरात्रि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय काका लरंगसाय टाउन हॉल में किया था जिसमें मुख्य अतिथि सितारा लूनिया, अध्यक्षता  रितु गौतम ने की। अतिथियों का स्वागत संगिनी महिला ग्रुप की महिलाओं ने पुष्पगुच्छ देकर किया गया। गरबा गुजरात का पारंपरिक नृत्‍य माना जाता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मान्‍यता है कि नवरात्रि‍ में जो भक्‍त गरबा नृत्‍य के जरिए माता को प्रसन्‍न करते हैं,मां अंबे उन्‍हें मनचाहा फल देती हैं। इसी महात्‍म को देखते हुए अब रामानुजगंज में भी माता दुर्गा की उपासना के साथ ही गरबा और डांडिया महोत्‍सव भी मनाया जाने लगा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close