संघर्ष समिति ने लिखा रेल मंत्री को स्वाभिमानी पत्र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

R_CT_RPR_54_12_RAILWAY_VIS_VISHAL_DNGबिलासपुर— युवा छात्र जोन संघर्ष समिति ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर बिलासपुर के साथ उपेक्षा का आरोप लगाया है। संघर्ष समित ने कहा है कि 23 अप्रैल को आपका प्रदेश दौरे का स्वागत है लेकिन इसमें बिलासपुर का नाम नहीं होना खेद का विषय है। यह जानते हुए भी सबसे छोटा जोन देश को सर्वाधिक आय देता है बावजूद इसके जोनल मुख्यालय आपका नहीं आना बिलासपुर की उपेक्षा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              युवा छात्र संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने रेल मंत्री को दिए पत्र में बताया है कि बिलासपुर जोन और मण्डल भारतीय रेलवे का मुकुट मणि है। 16 रेल्वे जोन और 67 रेल मण्डलों में बिलासपुर को कमाई की दृष्टिकोण से सर्वोच्च स्थान हासिल है। बावजूद इसके रेलमंत्री रहते हुए आपका बिलासपुर कभी आना नहीं हुआ। लेकिन रेल सम्बधित कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर दौरे पर आ रहे हैं। बिलासपुर जोन अधिकारियों की बैठक रायपुर में ले रहे हैं। यह शहर और जोन के स्वाभिमान को चोट करने वाली बात है।

                 संघर्ष समिति ने पत्र में उल्लेख किया है कि रायपुर में भारत के सभी जोन के अधिकारियों की बैठक होगी। यह जानते हुए भी इस प्रकार की बैठक  या तो रेलवे बोर्ड मुख्यालय में होती है या फिर किसी जोन मुख्यालय के हेड क्वार्टर में होती है। लेकिन रायपुर में न तो रेल जोन है और न ही रेलवे बोर्ड। बैठक सिर्फ इसलिए ली जा रही है क्योंकि राजधानी में हवाई सुविधा है। रायपुर को मीटिंग स्थल चुनने का शायद यही कारण है। यदि ऐसा है तो  अत्यंत खेद का विषय है। इससे जाहिर होता है कि देश का रेलमंत्री बैठक वहीं लेगा जहां हवाई सुविधा से जुड़े शहर होंगे।

               समिति के सदस्यों ने बताया कि दुख की बात है कि बिलासपुर स्टेशन पर ’’वाई-फाई’’ की सुविधा का लोकार्पण आप रायपुर से किया जाने वाला है। ऐसा करना बिलासपुर के सम्मान को ठेस पहुंचाना है। बेहतर होगा कि रेलवे महाप्रबंधक ही बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होकर वाई-फाई सुविधा का लोकार्पण करें।

        संघर्ष समिति ने पत्र में रेल मंत्री को लिखा है कि दुःख और क्षोभ के साथ समिति ने बिलासपुर क्षेत्र की जन भावनाओं को आपके सामने पत्र मे रखा है।  आशा है कि बिलासपुर के महत्व को समझेंगे। अपने दौरा कार्यक्रम में संशोधन कर बिलासपुर प्रवास का कार्यक्रम जरूर बनाएंगे।

close