संजय बोले भाजपा को 65 सीटो में जीत दिलाएगे निष्ठावान कार्यकर्ता

Shri Mi
2 Min Read

sanjay_shrivastav_index_julyकवर्धा।भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक गुरूवार को कवर्धा, भाजपा जिला कार्यालय में सपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी एंव आर.डी.ए. अध्यक्ष्य संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा 65 सीटो पर जीत प्राप्त करने के मीशन को पूर करने के लिए उर्जावान कार्यकताओं की आवश्यक्ता है। 2018 की चुनाव में प्रदेश की 90 सीटों में भाजपा को 65 सीटें विजय दिलाना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए आगे कहा कि भाजपा में निष्ठावान कार्यकर्ता है जो भाजपा को 65 सीटो मे विजय दिलाने के लिए प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्य कर रहें हंै। जिनके बलबुते भाजपा छत्तीसगढ़ राज्य में चैथी बार सरकार बनाएगी।

                  संजय ने पंडीत दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर बने वार्षिक कार्ययोजना पर मार्ग दर्शन देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जिला, मंडल एवं प्रत्येक बुथ में पंडीत दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवन चरित्र, देश की उत्थान में उनके योगदान को घर-घर पहुचानी है साथ ही  केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियांें, सरकार की योजनाए और भाजपा के विचार  व रीति-नीति से लोगों को रूबरू कराने की नसीहत दिया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close