संजय शर्मा की फिर ताजपोशी…कहा…संविलियन के लिए सरकार पर बनाएंगे दबाव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20180121-WA0052रायपुर—- एक बार फिर संजय शर्मा को छत्तीसगढ़ पंचायत नगर निगम शिक्षक संवर्ग का प्रांताध्यक्ष चुना गया है। बैठक में मौजूद सभी प्रबंध कार्यकारिणी. प्रांतीय पदाधिकारियों,जिलाध्यक्षों ने संजय शर्मा का निर्विरोध चुनाव किया। चुनावी बैठक रायपुर स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर के पास दानवीर भामाशाह सामुदायिक भवन में दोपहर तीन बजे किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              संजय शर्मा के चुनाव से पहले सभी पदाधिकारियों ने बैठक में आगामी रणनीतियों को लेकर विचार विमर्श किया। जेल यात्री और बर्खास्त साथियो की प्रदेश स्तरीय सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया। सभी ने फैसला किया कि सरकार से मुलाकात कर संविलियन समेत अन्य मांगो पर विचार करने को कहा जाएगा।

 आय ब्यय का ब्यौरा…कार्यकारिणी भंग

बैठक में पदाधिकारियों ने आय-व्यय का व्यौरा दिया। जरूरी विचार विमर्श के बाद सभी पदाधिकारियों  से मशविरा कर पुरानी प्रांतीय कार्यकारिणी को भंग किया। इसी दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने निर्विरोध निवर्तमान प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा को हाथ उठाकर फिर से प्रांताध्यक्ष के लिए चुना। प्रांताध्यक्ष चुने के बाद संजय शर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द ही होगी। उन्होने नए कार्यकाल के लिए प्रदेश के सभी शिक्षा कर्मियों का आभार ब्यक्त किया।

कौन कौन थे मौजूद

    बैठक में प्रदेश पदाधिकारी मनोज सनाढ्य,वाजिद खान, प्रवीण श्रीवास्तव, बसंत चतुर्वेदी,शैलेंद्र पारीक ,देवनाथ साहू, आयुष पिल्ले,गुरुदेव राठौर, संजय उपाध्याय,  सुखनंदन साहू, मुकुंद उपाध्याय, हेमेंद्र साहसी, आशीष राम, रविंद्र नाथ तिवारी ,चंद्रकांत ठाकुर मौजूद थे। जिलाध्यक्षो में सचिन त्रिपाठी ,मनोज वर्मा ,संजय गुप्ता ,अनिल श्रीवास्तव ,संतोष सिंह, गिरजाशंकर शुक्ला, स्वदेश शुक्ला, ऋषिदेव सिंह, राजेश गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, मनोज चौबे,  बलराज सिंह,ओमप्रकाश सोनकला, डॉक्टर भूषण चंद्राकर, आरिफ मेमन, संतोष देवांगन, रमेश चंद्रवंशी, प्रदीप साहू, गोपीराम वर्मा, विजय डेहरे, घनश्याम देवांगन समे अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

close