बिलासपुर— आम आदमी पार्टी ने जांजगीर में सगंठन का काम देख रहे संजय शर्मा को आरटीआई विंग प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया है। आप पार्टी कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि संजय शर्मा तेज तर्रार और बुद्धिजीवी वर्ग से आते हैं। उनके अनुसभवों का फायदा पार्टी को मिलेगा। संजय शर्मा विंग की जिम्मेदारी लेते हुए सरकार की नाकामियों पर नज़र रखेंगे।
प्रेस नोट जारी कर आप नेताओं ने बताया कि संजय शर्मा के आरटीआई विंग प्रमुख होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी उनके मार्गदर्शन में सूचना के हथियार से राजनैतिक जंग लड़ेगी। जनता के विश्वास को तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगी।
प्रेस नोट में यह भी बताया गया है कि आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपनी उपस्थिति को कारगर और प्रभावी बनाने सूचना अधिकार विंग की जरूरत को प्रमुखता से लिया है। प्रदेश आरटीआई विंग के पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश संयोजक कोमल हुपेण्डी ने प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय की अनुशंसा पर की है। पार्टी ने बयान जारी कर बताया है कि संजय शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष के अलावा महासमुंद के अभिषेक जैन, रायगढ़ से अधिवक्ता विपिन पंजाबी, और बस्तर से जयनारायण बस्तरिया को आरटीआई विंग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।
दुर्ग के देवेन्द्र भाटिया को प्रदेश सचिव, कोरबा के अनूप अग्रवाल को आरटीआई विंग को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया है। आरटीआई विंग के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन मन्त्री सूरज उपाध्याय,प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल , कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह , प्रदेश सह संयोजक नरेन्द्र दुग्गड़, प्रफुल्ल बैस,रवि मानव,देवलाल नरेटी,तेजेन्द्र तोड़ेकर ने शुभकामनाएं दी हैं।