संजीवनी 108 वाहन की सुविधा का बुरा हाल , ग्रामीण क्षेत्र के लोग हो रहे परेशान

Shri Mi
2 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)-जिला मुख्यालय बलरामपुर से लगे कई क्षेत्रों में संजीवनी 108 वाहन की सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं मिल पा रही है। किसी घटना दुर्घटना के बाद संपर्क करने पर तत्काल वाहन उपलब्ध नहीं कराया जाता। ऐसे में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में बड़ी राशि खर्च कर जिला मुख्यालय बलरामपुर में लाना पड़ता हैं। लंबे समय से इस अव्यवस्था से क्षेत्र के लोग जूझ रहे हैं पर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी इस दिशा में कोई पहल करते नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदो क्षेत्र के शाहपुर चुरुण्डा निवासी एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर हुई तो परिजनों ने संजीवनी 108 में तत्काल संपर्क किया। किन्तु वाहन उपलब्ध न होने की जानकारी दी गई। बाद में संपर्क करने की भी बात कही गई।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp Group से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

काफी इंतजार के बाद भी 108 वाहन गांव नहीं पहुंची तो मजबूरन लोगों ने एक निजी बोलेरो वाहन से मरीज को बलरामपुर जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए। ऐसी स्थिति अक्सर निर्मित होती रहती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संजीवनी 108 वाहन की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है किन्तु बलरामपुर जिले के कई दूरस्थ इलाके में यह सुविधा से लोग वंचित रह जा रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close