संत शिरोमणि से भक्तों ने मांगा आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA

d7912बिलासपुर– भारत संतो की भूमि है। भारत को समय समय पर अनेक संतों ने जन्म लिया है। संत शिरोमणी नामदेव जी ऐसे संतो में से एक है।  संत नामदेव जी ने अपने जीवन में अनेक चमत्कार किये। यह बातें अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रीय महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव ने कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               संत शिरोमणी नामदेव महराज जी की 745 वीं जयंती पर बजरंग अखाड़ा सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह में नामदेव महराज की 745 वीं ज्वाला प्रसाद नामदेव ने कहा कि, संत नामदेव जी का जन्म महाराष्ट्र के नरसी बामनी गांव में हुआ। पिता का नाम दामासेठ और माता का नाम गोणाई था। दामासेठ कुछ दिन बाद पण्डरपुर में आकर विठ्ठल की मूर्ति के उपासक हो गए। इनका पैतृक व्यवसाय दर्जी था ।

                        संत नामदेव 5 वर्ष के थे, तब इनके पिता ने विठ्ठल की मूर्ति को दूध का भोग लगाने का कार्य सौंपा। संत नामदेव ने मूर्ति के सामने पीने के लिए दूध रखा,  उनके हठ के सामने भगवान को विठ्ठल रूप में आकर दूध पीना पड़ा। इसके बाद संत नामदेव जी भगवान विठ्ठल धुन में रम गए। बड़े होने पर उनका विवाह राजाबाई से हुआ। इनके चाह पुत्र तथा एक पुत्री हुई।

          संत नामदेव जी पंठरपुर से 50 कोस की दूरी पर औठिया नागनाथ के शिवमंदिर में रहने वाले बिसोबा खेचर को अपना गुरू मानते थे। संत ज्ञानदेव और मुक्ताबाई के सान्निध्य में नामदेव सगुण भक्ति के उपासक हो गये। ज्ञानदेव की समाधि के बाद संत नामदेव पंजाब चले गए। वहीं मंदिर बनाकर तप किया।

                  संत नामदेव जी ने भक्ति मार्ग से समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। महाराष्ट्र के साथ साथ भारत देश के अनेक स्थानों में जाकर धर्म का प्रचार प्रसार किया। लोगों में जनजागृति जगाने का महान कार्य किया। गुरू ग्रंथ साहिब में अनेक छंद संत नामदेव जी के ऊपर उनकी वाणी उल्लेखित है।

                     745 वीं जयंती कार्यक्रम में  पांच कुण्डिय गायत्री महायज्ञ पूजा अर्चना और महाआरती की गई। उपस्थित लोगों ने संत शिरोमंणि से समाज प्रदेश और देश के लिए आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय नामदेव छत्रीय महासंघ नईदिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारणी में छत्तीसगढ़ सहित बिलासपुर से नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव, उपाध्यक्ष शिवशंकर लाल वर्मा, काउंसलर शिवकुमार वर्मा, एन.पी. नामदेव, एवं ज्वाईन सेके्रटरी आलेख वर्मा को बनाए जाने पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

close