संदीप दुबे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के चेयरमेन बने

Chief Editor
1 Min Read
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप दुबे को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट का चेयरमेन बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी लीगल डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी विपुल माहेश्वरी ने उनके मनोनयन का पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को भेजा है।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  श्रीमती सोनिया गाँधी  के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष  मोहन मरकाम  की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी लीगल, ह्यूमन राइट व आरटीआई डिपार्टमेंट के चेयरमेन सांसद   विवेक के तन्खा ने संदीप दुबे को प्रदेश कांग्रेस के लीगल, RTI एवं मानवधिकार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया  है।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

 


close