संभागायुक्त ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

Shri Mi
1 Min Read

93d65084-99c4-4c4d-8971-2be05ab47c68बिलासपुर।संभागायुक्त श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने बुधवार को संभागायुक्त कार्यालय परिसर बिलासपुर में पूर्व राष्ट्रपति महामहिम स्व. डाॅ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की स्मृति में रूद्राक्ष का वृक्षारोपण किया। प्राणी परोपकार जगत सेवा संस्थान बिलासपुर द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में कलेक्टर अन्बलगन पी. एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जे.पी. मौर्य ने भी रूद्राक्ष का वृक्षारोपण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  संभागायुक्त ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में हरियर छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के तहत् वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा सभी विकासखण्ड एवं स्कूल परिसरों में भी वृक्षारोपण का सघन कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस मौके पर उपायुक्त पी.डी. झा एवं श्री धर्मेश साहू, संस्थान के संस्थापक टी.आर.मिश्रा, उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा प्रतीक मिश्रा, जीतेन्द्र चैबे, दीपेन्द्र सिंह सहित कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close