संयुक्त शिक्षक संघ का वार्षिक कलैण्डर जारी,पत्थलगांव बीईओ डीएन भगत ने किया विमोचन

Shri Mi
2 Min Read

जशपुर-संयुक्त शिक्षक संघ जिला इकाई  जशपुर ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक कलैण्डर वर्ष 2020 का जारी किया है। इस कैलेंडर में सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश व जिले के सामान्य अवकाश की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही संघ के जिला और प्रांतीय पदाधिकारयो की जानकारी भी है। इस वार्षिक कैलन्डर का  विमोचन दस जनवरी को पत्थलगांव के विकास खंड शिक्षाधिकारी  डी एन भगत के हाथों हुआ। जानकारी देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष संतोष टांडे ने बताया कि संयुक्त शिक्षक संघ हमेशा कई रचनात्मक कार्य के प्रति संवेदनशील रहता है। सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

जशपुर इकाई द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्वो,तीज, त्योहारों, महत्वपूर्ण दिवसों व शिक्षको से जुड़े शासकीय  अवकाश के  कैलन्डर को  प्रिंट कराकर जारी किया जाता है। जिसे जिले के शासकीय कर्मचारियों तक पहुचाने का प्रयास कार्य किया जाता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष 2020 वार्षिक कैलन्डर बड़ी संख्या में प्रिंट कराया गया है। 

मीडिया प्रभारी हेमन्त यादव ने बताया कि आगामी 2-3 दिनों में जशपुर जिले के सभी विकास खण्डों में सभी शासकीय कार्यलयों व विद्यालयो में कैलन्डर वितरित कर दिया जावेगा कलैण्डर विमोचन कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर, जशपुर जिलाध्यक्ष संतोष टांडे, उपाध्यक्ष कुन्दन गुप्ता,मीडिया प्रभारी हेमन्त यादव, पत्थलगांव विकास खण्ड अध्यक्ष विनोद साहू, महेश यादव, योगेश पटेल सहित दर्जनो पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close