संयुक्त संचालक ने कहा…आवास योजना को गंभीरता से लें…कोताही बर्दास्त नहीं…जिम्मेदार होंगे अधिकारी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—संयुक्त संचालक, नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग की व्यापार विहार स्थित कार्यालय परिसर अरपा सदन में संभागीय समीक्षा बैठक  हुई। दो दीवसीय संभागीय बैठक केपहले दिन संभाग के तीन जिलों के निकाय अधिकारी और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। दो अन्य जिलों की बैठक सोमवार को होगी। बिलासपुर, मुंगेली और कोरबा जिले के निकाय प्रमुखों की  समीक्षा बैठक में संयुक्त संचालक राकेश जायसवाल ने अधिकारियों को योजनाओं को  समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। संयुक्त संचालक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को गंभीरता से लिया जाए। आवास योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए सीधे तौर पर अधिकारी जिम्मेदार होंगे। निकाय प्रमुखों को कहा कि प्रचलित आवास निर्माण कार्य में तेजी लाएं। ताकी लोगों को समय पर शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।
                       संभागीय समीक्षा बैठक में संयुक्त संचालक राकेश जायसवाल ने अधिकारियों से निकाय क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी को गंभीरा से सुना। उन्होने कहा कि योजनाओं में किसी प्रकार की कठिनाई आने पर तत्काल जानकारी दी जाए। उन्होने संचार क्रांति योजना के क्रियान्वयन में जरूरी और पुख्ता व्यवस्था का निर्देश दिया।
बीपीएल सूची पर फोकस
                      बैठक में संभागीय बीपीएल सूची की समीक्षा भी हुई। संयुक्त संचालक ने निर्देश दिया कि नियम के अनुसार पंजीयन से छूट गए आवेदकों को सूची में जोड़ा जाए। नवीन अंशदायी पेंशन योजना के तहत रतनपुर, कोटा, तखतपुर, गौरेला निकाय प्रमुखों को कहा कि कर्मचारियों का प्रान नंबर के लिए आवेदन लिया जाए। आधार सीडिंग के लंबित कार्यों को समय रहते पूरा किया जाए।
शिकायतों का गंभीरता से निराकरण
                   संयुक्त संचालक ने फटकार लगाते हुए कहा कि विभिन्न माध्यमों और कार्यक्रमों के जरिए मिली शिकायतों का निराकरण प्रमुखता से दूर किया जाए। इस दौरान महालेखाकार छत्तीसगढ़, रायपुर के निरीक्षण प्रतिवेदन पर भी विचार किया गया। राजस्व वसूली को लेकर संयुक्त संचालक ने कहा कि प्रावधानों के अनुसार संपत्तिकर की वसूली की जाए।
              निकाय प्रमुखों को संयुक्त संचालक ने विशेष नर्देश दिया कि मुक्तिधाम समेत एसएलआरएम सेण्टर और कम्पोस्टिंग शेड के आसपास पौधरोपण किया जाए। पौधों की सुरक्षा की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
सफाई पर विशेष अभियान
                        बैठक में निकाय क्षेत्र में जलभराव की स्थिति, मौसमी बीमारी, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव,मिशन क्लीन सिटी, कचरा पृथक्कीकरण पर भी चर्चा हुई। मूर्तियों के विसर्जन  संबंधित राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देषों को अधिकारियों के सामने रखा गया।  सड़कों पर पशुओं के रोकथाम, निकाय क्षेत्र में मिशन क्लीन सिटी के लिए शासन 7 स्टार रेटिंग के मापदण्डों के अनुसार कार्यवाही करने को कहा गया।
दो जिलों की बैठक 30 को
                                जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को संभागीय समीक्षा बैठक में जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले के नगरीय निकायों के अधिकारी शामिल होंगे। पहले चरण में बिलासपुर तीन जिलों की बैठक हुई। इस दौरान अधीक्षण अभियंता पी.एन. साहू, सहायक संचालक मुकेश अग्रवाल, नगर पालिक निगम कोरबा आयुक्त प्रतिनिधि  एन.एन. उपाध्याय, कार्यपालन अभियंता, संबंधित निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उप अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर के अधिकारी, अभियंता और कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद थे।
close