बिलासपुर–नगरीय निकायों की मासिक समीक्षा बैठक क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर स्थित अरपा सदन में होगी। जानकारी के अनुसार बैठक में संभाग के समस्त निकायों के आलाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान डायरेक्टोरेट के निर्देशों के अनुसार समस्त कार्यों की समीक्षा होगी। बैठक का आयोजन संयुक्त संचालक राकेश जायसवाल की मौजूदगी में होगी।
सयुंक्त कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास बिलासपुर संभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन 29 सितम्बर को किया जाएगा। बैठक में पांच जिलों के 46 नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान डायरेक्टोंरेट से जारी निर्देशों के अनुसार समस्त कार्यों को लेकर चर्चा होगी। अधिकारियों से संयुक्त संचालक विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगेगे।
कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 29 सितम्बर शनिवार को दोपहर 11 बजे से 1 बजे के बीच बिलासपुर नगर निगम,कोरबा और मुंगेली के अधिकारियों की रिपोर्ट पर संयुक्त संचालक कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा पहली बैठक में तखतपुर,तिफरा,रतनपुर,मुंगेली,दीपिका,कटघोरा के सीएमओ भी मौजूद रहेंगे। साथ ही बिल्हा, कोटा, गौरेला, पेन्ड्रा, सकरी, बोदरी, सिरगिट्टी, मल्हार, लोरमी, पथरिया, सरगांव, छुरीकला और पाली नगर पंचायत के अधिकारी भी रिपोर्ट देंगे।
29 सितम्बर शनिवार को ही दोपहर 2 बजे से 5 बजे के बीच संयुक्त संचालक राकेश जायसवाल रायगढ़ नगर निगम की बैठक लेंगे। बैठक में जांचजीगर- नैला, चांपा, सक्ती, अकलतरा, खरसिया, सारंगढ़ नगर पालिका के अधिकारी शामिल होंगे। नगर पंचायत नया बराद्वार, बलौदा, खरौद, शिवरीनारायण, अड़भार, नवागढ़, सारागांव, चन्द्रपुर, डभरा, जैजैपुर, राहौद, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, बरमकेला, सरिया, किरोड़ीमल नगर, लैलुंगा और पुसौर के अधिकारी भी विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश करेंगे।
बैठक में शिक्षक संवर्ग वेतनमान, स्थानान्तरण आदेश क्रियान्यवयन, न्यायलयीन प्रकरणों में जवाबदावा, अनुकम्पा नियुक्तियों को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा शिकायत प्रकरणों की जानकारी, नवीन पेंशन योजना की वस्तुस्थिति को लेकर रिपोर्ट पेश किया जाएगा। महालेखाकार से जारी निरीक्षण प्रतिवेदन मुख्यंमंत्री घोषणा पर अमल, 2017-18 वित्तीय वर्ष आबंटन, व्यय संबधित जानकारी समेत 12 बिन्दुओं और एजेन्डो पर समीक्षा होगी।