संविधान दिवस पर SECL का संकल्प.. PNB ने भी किया बाबा साहेब को याद..कर्तव्य निर्वहन का उठाया हलफ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— एसईसीएल मुख्यालय स्थित परिसर में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने मुख्य अतिथि अध्यक्ष सहप्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा, निदेशक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. झा, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त) एस.एम. चौधरी, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन)  ए.के. सक्सेना की उपस्थिति में  ’’संविधान दिवस’’ मनाया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      अपने सम्बोधन में अध्यक्ष सहप्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा ने कहा कि 26 नवंबर को हम संविधान दिवस के रूपमें मनाते हैं। इस दिन 1949 को भारतीय संविधान सभा ने संविधान को अंगीकृत किया। इस दिन को डाॅ. अम्बेडकर के सम्मान और संविधान के महत्वक के रूप में याद किया जाता है।

                    मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकता और अखंडता का संकल्प लिया।  शपथ का वाचन मुख्य अतिथि अध्यक्ष सहप्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा ने किया। उपस्थित लोगों ने हाथ आगे बढ़ाकर एक साथ शपथ संकल्प को दुहराया। इस दौरन विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। 

पीएनबी ने किया संकल्प का वाचन

               संविधान दिवस पर पीएनबी लिंगियाडी ब्रांच में बैंक कर्मचारियों ने भारत रत्न बाबा साहेब को दिल से याद किया। साथ ही विश्व प्रसिद्ध भारत के संविधान की रचना में योगदान को लेकर कृतज्ञता जाहिर की। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने बैंकर्स क्लब समन्वयक ललित अग्रवाल के मार्गदर्शन में समवेत स्वर में प्रस्तावना को दुहराया।

                        साथ ही संविधान के भाग 4 क में शामिल मूल कर्तव्यों के प्रति बैंक कर्मचारियों ने आस्था जाहिर की। बैंक प्रबंधन ललित अग्रवाल समेत सभी ने संकल्प लिया कि संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों के अनुरूप बैंक का एक एक व्यक्ति देश और समाज के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन करेगा। 

close