संविलियन के बाद हो सीधी भर्ती…शिक्षाकर्मी नेता संजय का सवाल..पंचायत में रहते शिक्षा विभाग में कैसे होगी भर्ती

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
राज्य शासन ,संतान पालन अवकाश,प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,छत्तीसगढ़ पंचायत न नि शिक्षक संघ,बिलासपुर—-शिक्षाकर्मी नेता संजय शर्मा ने सरकार से मांग की है कि दस साल की सेवा पूरी कर चुके एल  संवर्ग शिक्षकों का पंचायत विभाग में उनके प्रथम नियुक्ति के आधार पर क्रमोन्नति का प्रावधान किया जाए। साथ ही निर्णय का प्रकाशन राजपत्र में भी किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पंचायत नगर निगम शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से शिक्षकों की मांग है कि सभी शिक्षाकर्मियो का संविलियन और रिक्त पदों पर पदोन्नति के साथ सहायक शिक्षक के पद पर भर्ती किया जाए। जब तक सेवा शर्तों  का प्रकाशन नही हो जाता है तब तक भर्ती संभव नहीं है।
     संजय शर्मा ने बताया कि पिछले 10 साल की सेवा पूरी कर चुके एलबी संवर्ग के शिक्षकों का पंचायत विभाग में प्रथम नियुक्ति के आधार पर क्रमोन्नति का प्रावधान किया जाए। प्रावधआन को राजपत्र में प्रकाशित किया जाए। संजय ने बताया कि वर्तमान में पंचायत संवर्ग के शिक्षकों का ही भर्ती नियम प्रकाशित है। संविलियन के बाद शिक्षा विभाग का राजपत्र का प्रकाशन नही हुआ है।  जब तक शिक्षा विभाग के राजपत्र का प्रकाशन नही होगा तब तक भर्ती सम्भव नही है
                  संजय ने कहा कि 26 जनवरी को मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों की जानकारी समय सीमा में देने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। चूंकि शिक्षा विभाग जानकारी मांग रहा है। इसलिए शिक्षा विभाग ही नियुक्ति करना चाहता है। जब तक पंचायत विभाग मे एक भी शिक्षाकर्मी कार्यरत रहेंगे, तब तक शिक्षा विभाग में जाने का पहला अधिकार सामान्य शिक्षकों का ही होगा। ऐसे में शासन समस्त शिक्षाकर्मियों के बिना संविलियन किये शिक्षा विभाग में कैसे सीधी भर्ती हो सकती है।
                प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री के शिक्षक भर्ती का स्वागत करते हुए कहा कि बेहतर होगा कि समस्त शिक्षाकर्मियो का पहले संविलियन किया जाए। फिर पदोन्नति के बाद सीधी भर्ती किया जाए।
close