सकरी का निगम में शामिल होने से इंकार…तखतपुर विधायक रश्मि ने कहा…जनता की इच्छाओं का किया सम्मान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— नगर निगम में शामिल होने वाले क्षेत्रों के लोगों का लगातार विरोध शुरू है। इसी क्रम में आज बारिश को चुनौती देते हुए सकरी नगर पंचायत के सैकड़ों लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निगम में शामिल होने का विरोध किया है। लोगों ने बताया कि सक री में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है फिर केवल बिलासपुर शहर को संतुष्ट करने के लिए हमें निगम का हिस्सा नहीं बनना है। इस दौरान तखतपुर विधायक रश्मि सिंह भी मौजूद थीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     बरसते पानी में सैकड़ों की संख्या में सकरी के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नगर निगम में शामिल होने का विरोध किया है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सकरी नगर पंचायत के पार्षद पंचायत प्रतिनिधि और सरपंच लोग शामिल हुए। सभी ने इस दौरान ना केवल नारेबाजी की। बल्कि बिलासपुर शहरवासियों को खुश करने का आरोप लगाते हुए निगम सीमा में शामिल होने से इंकार किया है।

                        सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बारिश की परवाह किए बिना कलेक्टर प्रशासन को लिखित में बताया कि एक समय सकरी शहर से लगा होने के बाद विकास को लेकर तरसता रहा। जब क्षेत्र को नगर पंचायत का विकास दर्जा मिला..लोगों ने अपने जीवन स्तर मे सुधार महसूस किया। इस समय सकरी क्षेत्र की जमीनों पर भू माफियों की तिरछी नजर है। नगर निगम में शामिल होने के बाद वर्चस्व की लड़ाई की पूरी आशंका है। जबकि सकरी नगर पंचायत क्षेत्र काफी शांत है। निगम में शामिल होने के बाद क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा होगा।

समुचित विकास..होगा शोषण

                       भीड़ ने आपत्ती जाहिर करते हुए बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद सकरी का तेजी से विकास हुआ है। सड़क,बिजली पानी,साफ सफाई में नगर पंचायत का बेहतर प्रदर्शन है। सकरी में थाना,तहसील,बाजार स्मृति वाटिका, एसएफ बटालियन भी है। क्षेत्र में स्थापित कानन पेंडारी का प्रदेश में अपना अलग महत्व है। नगर पंचायत को पर्याप्त राशि मिलती है। राशि से क्षेत्र का तेजी से समुचित विकास हो रहा है।

                जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नगर निगम में शामिल होने के बाद सकरी नगर पंचायत का भारी राजस्व नुकसान होगा। निजी स्रोतों का शोषण होगा। निगम में शामिल होने के बाद प्राकृतिक संसाधनों पर निगम प्रशासन का कब्जा हो जाएगा। जाहिर सी बात है कि स्थानीय स्रोत से अर्जित आय का बंटवारा होना निश्चित है।  इससे विकास कार्य ना केवल प्रभावित होगा। बल्कि आर्थिक शोषण भी होगा।

जनता की इच्छाओं का सम्मान

                        भीड़ की अगुवाई तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह ने की। रश्मि सिंह ने बताया कि सकरी नगर पंचायत तखतपुर विधानसभा का अहम हिस्सा है। जनता के बुलावे पर उनके साथ कलेक्टर कार्यालय आना पड़ा है। जनता का आदेश है कि उनकी बातों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाए। इसलिए लोगों की भावनाओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए साथ में आना पड़ा है।जनता ने लिखित शिकायत कर नगर निगम में शामिल होने का विरोध किया है। उनकी बातों को जिला प्रशासन के सामने रख दिया गया है।

              बताते चलें कि दो दिन पहले भी नगर पंचायत सकरी के लोगों ने कलेक्टर कार्याला य पहुंचकर दावा आपत्ती पेश करते हुए निगम में शामिल होने से इंकार किया था।

close