सकरी तहसीलदार कार्यालय कारशेड में लगी आग..दो कार जलकर खाक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170325-WA0023बिलासपुर— सकरी स्थित तहसील कार्यालय के कार शेड में आग लगने से दो गाड़ियां जलकर स्वाहा हो गयी है। खबर मिलते ही तहसील महकमा मौके पर पहुंच गया। आग लगने का कारणों का खबर लिखे जाने तक जानकारी नहीं मिली है। मामला रात्रि करीब 12 बजे की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सकरी तहसील कार्यालय के कार शेड में आग लगने दो कार जलकर खाक हो गए हैं। आग लगने का कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि असमाजिक तत्वों ने पूर्व नियोजित ठंग से घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही चकरभाठा थाना सकरी चौकी पुलिस के साथ बिलासपुर मौके पर पहुंच गयी है।

                    आग लगने की जानकारी मिलते ही बिलासपुर से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच आग बुझाने का काम कही है। कार शेड सकरी अतिरिक्त तहसीलदार के कक्ष से लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से शेड के भीतर रखे गए कार के टायर में विस्फोट हुआ। इसके बाद देखते ही देखते लोग मौके पर पहुंच गये।

                          खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी।

Share This Article
close