सघन चेकिंग अभियान..लाखों की वसूली

BHASKAR MISHRA

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर—-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में सघन किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में रेलवे के आलाधिकारी समेत सीटीआई,टीटीई,जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी शामिल हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                             रायगढ स्टेशन में किलाबन्दी टिकट चैकिग अभियान में 189 मामलों से 33,120 रूपये वसूल किए गए। बिलासपुर-शहडोल के बीच 163 मामलों से 34,880 रूपये की वसूली हुई। कोतमा स्टेशन में टिकट चैकिग अभियान के 222 मामलों में करीब पचास हजार रूपये जुर्माना वसूला गया। अनूपपुर- शहडोल के बीच गाडियों में गहन टिकट चैकिग अभियान के दौरान 218 मामलों से 39 हजार रुपए रेल प्रशासन को मिला।

                             अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में चलाए गए टिकट चैकिग अभियान के कुल 792 मामलों में रेल प्रशासन को डेढ़ लाख रूपए से अधिक की आय हुई है। बिना टिकट के 152 मामलों से 56 हजार,अनियमित टिकट के 144 मामलों से संत्तावन हजार , बिना बुक लगेज के 433 मामलों से करीब पैंतीस हजार , टिकट श्रेणी परिवर्तन के सात मामलों से पांच हजार और  गंदगी फैलाने के 56 मामलों में साढ़े तीन हजार रूपए.बतौर जुर्माना रेल प्रशासन ने वसूल किये हैं।

close