सघन टिकट चेकिंग–एक लाख की वसूली

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर–रायगढ़ और ब्रजराजनगर,चांपा,कोरबा स्टेशनों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम और सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वांई विशेष रूप से उपस्थित थे। अभियान टीटीई स्टाफ और आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    चांपा,कोरबा,रायगढ़ ब्रजराजनगर स्टेशनों में किलाबन्दी टिकट चैकिग अभियान में कुल 581 मामलों से 1,07,135 रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया।  बिना टिकट के 113 मामलों से 34,265 रूपये, अनियमित टिकट के 108 मामलों से 40,650 रूपये वसूला गया। इसी तरह  बिना बुक किये गये लगेज के 347 मामलों से 31,340 रूपये, गंदगी फैलाने के 12 मामलों से 850 रूपयों का जुर्माना लगाया गया।  श्रेणी परिवर्तन का मामला भी सामने आया। 30 रूपये की राशि वसूला गया।

close