सचिव कोयला मंत्रालय ने किया ओसीएम का मुआयना..जताया संतोष…किया पौधरोपण

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर–सचिव कोयला मंत्रालय सुमंत चौधरी ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान दूसरे दिन कुसमुण्डा ओसीएम का निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त सचिव कोयला मंत्रालय भारत सरकार आशीष कुमार भी मौजूद थे।  कोलइण्डिया चेयरमेन ए. के. झा, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एसईसीएल ए.पी. पण्डा, निदेशक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. झा, निदेशक तकनीकी (संचालन)  कुलदीप प्रसाद,निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) आर.के. निगम, निदेशक (वित्त) एस.पी. चैधरी, मुख्य सतर्कता अधिकारी  बी.पी. शर्मा भी इस दौरान सचिव और संयुक्त सचिव को क्षेत्र की जानकारी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        सचिव और संयुक्त सचिव ने कुसमुण्डा ओपनकास्ट माईन का निरीक्षण के दौरान कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ एसईसील की उपलब्धियों के बारे में भी कहा। दोनों अधिकाियों ने बताया कि कोल इंडिया में एसईसीएल का अपना अलग वजूद है। निश्चित रूप से देश में ऊर्जा निर्माण को लेकर एसईसीएल की उपलब्धियों पर गर्व किया जा सकता है। सचिव और संयुक्त सचिव समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन साइडिंग और साईलो का भी मुआयना किया। सभी अधिकारियों ने मिलकर कुसमुण्डा क्षेत्र के अवलोकन के बाद पौधारोपण भी किया।

close