सट्टा पट्टी के साथ 30 पाव शराब बरामद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर—जरहाभाठा से सट्टा पट्टी के लिखते एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक के घर से 30 पाव देशी अवैध शराब भी बरामद किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     पुलिस को जानकारी मिली की जरहाभाठा निवासी प्रेम लाल छात्रे  अपने घर और बृहस्पति बाजार में सट्टा पट्टी लिखने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रेमलाल के मिनी बस्ती स्थित घर में दबिश दी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने हजारों रूपए की सट्टा पट्टी के साथ करीब एक हजार नगद बरामद किया है।

                    पुलिस ने तलाशी के दौरान 30 पाव देशी अवैध शराब भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के अलावा अन्य धाराओं धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया है।

close