सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की मौत..बेटा घायल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170422-WA0000(1) IMG-20170422-WA0002बिलासपुर/लोहर्सी-सोन:–शुक्रवार को दोपहर दो बजे के आसपास शिवरीनारायण से वापस ग्राम लोहर्सी सोन लौट रहे साहू दम्पत्ती की कार की चपेट में आने से मौत हो गयी है। साहू दम्पत्ति मोटसायकल में सवार थी। घटना में साहू दम्पत्ति का लड़का बाल बाल बच गया है। घायल लड़के को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में  भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि लड़के के पैर में गंभीर चोट आयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह साहू परिवार बच्चे के साथ शिवरीनारायण खरीदी में गया था। सोन लोहर्सी लौटते समय दोपहर 2 बजे के आसपास रोहित कूलर फैक्ट्री के पास बिलासपुर की ओर से जा रही अनियंत्रित कार ने ठोक मार दिया। मोटर सायकल में सवार शिव शंकर साहू उम्र 43 साल  गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते रास्ते में ही शिवशंकर की मौत हो गयी।

               पत्नी धर्मिन बाई उम्र 35 वर्ष साल की मौत बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में देर रात इलाज दौरान हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल चौदह वर्षीय बेटा हर्ष कुमार का इलाज अभी भी चल रहा है।

                     प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार और मोटर सायकल के बीच भृ़ड़ंत इतना जबरदस्त था कि मोटर सायकल के परखच्चे उड़ गये हैं। मोटर सायकल चला रहे शिव शंकर साहू कार के नीचे आ गए। अनियंत्रित कार मोटर सायकल को घसीटते हुये खेत में घुस गयी।

    मालूम हो कि शिवशंकर साहू लोहर्सी निवासी सेवानिवृत प्रधानपाठक गुलाबचंद साहू के मंछला बेटा हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गुलाबचंद के घर लोगों की भीड़ लग गयी।

                             शिवशंकर का मृत शरीर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने बताया कि धर्मिन बाई के शव का पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ गृह ग्राम लोहर्सी में किया जाएगा।

                                               घटना के बाद मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने शोक और संवेदना जाहिर की है।

close