बिलासपुर—-सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। सिटी माल के सामने सड़क पर आरक्षक पड़ा मिला। सिविल लाइन पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर पहुंचकर देखने के बाद आरक्षक को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि आरक्षक के सिर पर चोट लगी है। दोपहर तक उसे होश आ चुका है। सीटी स्केन के बाद उसका इलाज चल रहा है।
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पेट्रोलिंग पार्टी गश्त पर थी। मंगला चौक से आगे 36 माल के सामने एक आरक्षक वर्दी में सड़क पर घायल अवस्था में मिला। जबकि मोटरसायकल भी पास मेें पड़ी थी।
पेट्रोलिंग टीम ने आरक्षक को तत्काल सिम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया । गश्त प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि पेट्रोलिंग के समय टीम में गोविन्द शर्मा, मनोज बघेल भी मौजूद थे। घायल आरक्षक का नाम रामलाल राठौर है। रामलाल राठौर तखतपुर में पदस्थ है। अपनी मोटरसायकल से घर लौट रहा था। इसी दौरान लड़खड़ा कर गिर गया।
मोहन भारद्वाज ने बताया कि रामलाल राठौर के सिर में गंभीर चोट पहुंची है। फिलहाल वह होश में है।