सड़े मांंस की दुर्गंध से जीना मुश्किल..कांग्रेस नेताओं ने की कमिश्नर से शिकायत…बताया क्षेत्र में महामारी की संभावना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— अरपा नदी में मछली,मुर्गा के अपशिष्ट के अलावा मटन के टुकड़ों को अरपा नदी और ज्वाली नाला में फेके जाने का कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया है। मामले मे बिलासपुर मध्य शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने निगम कमिश्नर से मिलकर शिकायत की है। कांग्रेस नेता अरविन्द शुक्ला ने कमिश्नर को बताया कि मांस की बदबू से आस पास लोगों को मुहाल हो गया है। इसके अलावा  अरपा भी प्रदूषित हो रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           मध्य शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं की टीम कमिश्नर कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय से मुलाकात कर गंदगी के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा है। कांग्रेस नेता अरविन्द शुक्ला ने कमिश्नर को बताया कि शनिचरी बाजार पचरी घाट से होकर ज्वाली नाला अरपा में मिलती है। पाया गया है कि शनिचरी बाजार के मछली, मुर्गा,मटन विक्रेता रोज थोक मात्रा,में मछली मुर्गा और मटन के अपविष्टों को पचरीघाट स्थित ज्वाली नाला में फेंक देते हैं।

                      कांग्रेस नेता ने कमिश्नर को जानकारी दी कि ऐसा रोजाना होता है। आस पास के अवारा जानवर मांस,अतडियों के टुकड़ों को खीचकर खुले मैदान में खाते हैं। चारो तरफ मैदान में मांस का लोथड़ा देखने को मिलता है। इतना ही नहीं ज्वाली नाला के गंदे पानी के साथ सड़ा गला मांस का टुकड़ा अरपा में मिल जाता है। जिसके चलते अरपा का प्रदूषण दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।

                     कांग्रेस नेता ने बताया कि मांस की गंध से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। लोग पचरी घाट में मांंस के लोथड़े देखकर आना नहीं चाहते हैं। जो आते भी है..दुर्गन्ध के कारण रूकना पसंद नहीं करते। यदि ध्यान नहीं दिया गया तो क्षेत्र में महामारी के पक्रोप को रोकना मुश्किल हो जाएगा।

                      कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने आश्वासन दिया कि शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा उचित कार्रवाई कर लोगों की समस्या दूर किया जाएगा। सफाई अभियान चलाकर लोगों ने अरपा प्रदूषित नहीं करने की अपील भी करेंगे। बावजूद इसके यदि लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया तो उचित कार्रवाई भी करेंगे।

             कमिश्नर से मुलाकात के दौरान अरविंद शुक्ला, शहर महिला अध्यक्ष सीमा पांडे, पार्षद दीपांशु श्रीवास्तव, शहर सचिव शंकर कश्यप, नीलेश माड़ेवार, शंकर शुक्ला , अंकुर पांडे विशेष रूप से मौजूद थे।

close