सतनामी समाज ने मांगा न्याय..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20151008_155929बिलासपुर—अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में कुछ दिन पूर्व हुए छात्राओं की हास्टल से बेदखली और लाठीचार्ज को लेकर नाराज सतनामी समाज ने आज नेहरू चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं और समाज के लोगों ने नेहरू चौक से संभागायुक्त कार्यालय तक रैली के शक्त में मार्च पास्ट किया। सभी ने कमिश्नर सोनमणि वोरा से लिखित शिकायत कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   कमला नेहरू पोस्टमैट्रिक छात्रावास में छात्राओं और प्रबंधन के बीच लगातार शिकायतें प्रशासन को मिल रही थी। जिसका कारण कहीं ना कहीं हास्टल अधीक्षिका का छात्राओं पर नियंत्रण नहीं होना बताया जा रहा था। कलेक्टर के आदेश के बाद प्रशासन ने 23 सितम्बर को कार्रवाई करते हुए 131 छात्राओं को बेदखल कर दिया। प्रशासन के अनुसार बाहर निकाली सभी छात्राएं बिना अनुमति के हास्टल में सालों से काबिज थी।

              बेदखली कार्रवाई के दौरान विरोध कर रही छात्राओं और उनके समर्थकों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया था। कार्रवाई के खिलाफ आज सतनामी समाज ने नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली के शक्ल में संभागायुक्त कार्यालय तक मार्च पास्ट किया। छात्राओ और समाज के लोगो ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई के नाम पर बर्बरता का परिचय दिया है। अध्यनरत छात्राओ पर लाठी चार्ज करना सरासर गलत है। समाज के लोगों ने मीडिया से बताया कि हम लोगों ने जिन छात्राओं पर लाठी चार्ज किया गया वह अपराधी नहीं बल्कि देश की भविष्य हैं। सतनामी समाज के लोगों ने संभागायुक्त सोनमणि वोरा से न्यायिक जांच के साथ दोषियो के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

close