सत्तू ने किया रिचार्ज…करूणा के बोल..पीएम हाजिर हों

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG20170202153141 बिलासपुर— कांग्रेस भवन में आज लोकसभा बिलासपुर क्षेत्र की बैठक हुई। बैठक को पूर्व सांसद पीआर खूंटे, करूणा शुक्ला,पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने रिचार्ज किया। इस दौरान नोटबंंदी कार्ययोजना के समन्वयक पटेल भी उपस्थित थे। बैठक में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता,पार्षद,पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस दौरान जिला से ब्लाक स्तर तक नोटबंदी के खिलाफ जनवेदना सम्मेलन की रणनीति तैयार की गयी। पत्रकारों से बिलासपुर लोकसभा प्रभारी सत्यनारायण शर्मा और पूर्व सांसद करूणा शुक्ला भी रूबरू हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से पहले करूणा शुक्ला ने बताया कि तीन महीने से अधिक समय बीत गया है। देश पर थोपे गए आर्थिक आपातकाल की स्थिति सामान्य नहीं हो रही है। जनता परेशान हैं..भाजपा नेता नीरो की तरह चैन की बांसूरी बजा रहे हैं। पचास दिन तक देश की जनता इस उम्मीद में लाइन में लगी कि देश का कुछ कल्याण होने वाला है। लेकिन हुआ कुछ नहीं…। देश की आर्थिक हालत बद से बदतर हो रही है।

                                     एक सवाल के जवाब में करूणा शुक्ला ने बताया कि नोटबंदी के बाद जनता खून के आंसू रो रही है। नोटबंदी की मार ने जनसामान्य को कहीं का नहीं छोडा है। व्यापारी डरकर जी रहे है। किसान भूखे पेट भटक रहा है। मजदूर पलायन कर रहे हैं। बेरोंजकारों की लम्बी कतार खड़ी हो गयी है। कल करखाने बंद होने लगे हैं। नोटबंदी ने युवाओं का रोजगार छीन लिया है। 180 से अधिक लोग बेवजह मौत की लाइन में खड़े होकर जान गवां दिया। बावजूद इसके अभी तक राहत की किरण नहीं दिखाई दे रही है। करूणा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि मुझे पचास दिन का समय दीजिए। स्थिति सामान्य हो जाएगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो जनता मुझे चौराहे पर बुला सकती है। जो सजा देगी मंजूर है।

                                  सवालों का जवाब देते हुए करूणा शुक्ला और सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि स्थिति सामान्य नही हुई है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि जनता आपको चौराहे पर बुला रही है। सत्यनारायण और करूणा शुक्ला ने कहा कि देश में आर्थिक आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। खाताधारक अपने खाते में जितना चाहे नोट जमा तो कर सकता है। लेकिन निकाल नहीं सकता। यह तो तानाशाही है। दुनिया में किसी भी देश में इस प्रकार की व्यवस्था नहीं है। जनता प्रधानमंत्री को चौराहे पर बुला रही है। पूछ रही है कि आखिर हमारा कसूर क्या है। हमारी बेटियां नोटबंदी की शिकार क्यों हो गयी।

            कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी नेताओं की बैठक हुई है। जल्द ही नोटबंदी अभियान से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए तीसरे चरण का आंदोलन किया जाएगा। रणनीति तैयार हो रही है। जनवेदना सम्मेलन का आयोजन ब्लाक स्तर तक होगा।

                                   एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अनुशासित पार्टी है। कुछ लोग बैठक में नहीं पहुंचे…निजी कार्य में व्यस्त हैं। सत्यनाराण शर्मा ने कहा कि आज की बैठक में उपस्थिति अनुपस्थिति जैसी कोई बात नहीं है। जो लोग पार्टी लाइन को नहीं मानेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सियाराम बैठक में क्यों नहीं आए के सवाल पर सत्यनारायण शर्मा ने किनारा कर लिया। जब बड़े नेता आते हैं उसी समय कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं का मजमा लगता है के सवाल पर पटेल और सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा। नए और पुराने सभी कार्यकर्ता आ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने मोदी के बजट को देश के लिए अहितकारी और किसान,मजदूर,  युवा विरोधी बताया।

                    इस दौरान बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close