सत्य परेशान हो सकता है,लेकिन पराजित नहीं-अजीत जोगी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

b974d90e-0596-4fa5-bba4-57fc36d739c0रायपुर —जनता कांग्रेस छत्तीसगढ जे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भाठागांव स्थित पगारिया फार्म हाउस में हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी और आमन्त्रित सदस्य शामिल हुए। मोर्चा संगठन के अध्यक्ष समेत 60 विभागो के प्रमुख ने ने भी हिस्सा लिया ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      जनता कांग्रेस छत्तीसगढ प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे ने बताया की बैठक में पिछली कार्यसमिति में लिए गये निर्णयो की समीक्षा हुई। जिला शहर गांव मजरा टोला से लेकर एक एक घर तक जोगी शपथ पत्र को पहुचाने की समीक्षा हुई। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।

                 कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष अजीत जोेगी ने की। उन्होने पदाधिकारियों के सुझावों को ध्यान सुना। जोगी ने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि मंशा के अनुरूप सुझावो पर अमल किया जाएगा। जोगी ने सभी लोगों को बताया कि कागजी कार्यवाही के बाद चुनाव चिन्ह का अधिकृत प्रमाण पत्र भी जल्द ही मिल जाएगा।

                                 अपने संबोधन में अजीत जोगी ने कहा कि कांग्रेस.भाजपा महागबधंन ने मुझ पर कुछ आरोप लगाये हैं। मुकाबले के लिए ना केवल तैयार हूं…बल्कि सक्षम भी हूं। जीत हमारी ही होगी…. सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही होता । अब तक इस प्रकार के आरोपों में छः बार विभिन्न न्यायलयों से जीत चुका हूं… सातवी बार भी जीत होगी । आप लोग भी महागबधंन की साजिश का मुह तोड जवाब दें।

              जोगी ने कहा कि मतदान केन्द्र उनकी पहली प्राथमिकता में है। प्रत्येक मतदान केन्द्र स्तर पर 50- 50 कार्यकताओं की तैनाती अक्टूबर तक हो जानी चाहिए। आने वाले छः महीनों में सभी कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित कर मैं हू जोगी में परिवर्तित किया जाए।

                               जोगी ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि दोनो राष्ट्रीय पार्टी को चुनौती देता हूं कि साहस है तो मेरी तरह कोर्ट में शपथ पत्र देकर दिखाए। शपथ पत्र देकर धान का समर्थन मूल्य का वादा केवल छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ही कर सकती है।  क्योंकि सबको जानकारी है कि मैं वादा पूरा करके ही रहूंगा। भाजपा और कांग्रेस को मालूम है कि झूठा शपथ पत्र देने पर 3 साल की सजा का प्रावधान है।

Share This Article
close